Wednesday, July 12, 2023

सूजी फ्रेंच टोस्ट



Click for Vedio 

सूजी फ्रेंच टोस्ट घर में कैसे बनाएं


सामग्री:
1)सूजी 1/2 कप
2)प्याज़ कटा हुआ 1
3)मलाई 6_7 बड़े चम्मच 
4)1/4कप दूध 
5)नमक, लालमिर्च पाउडर स्वादानुसार

विधि:

1.एक कटोरे में सारी सामग्री को 1/4 कप दूध में मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह से फेटे और
2.मिश्रण में प्रत्येक ब्रेड स्लाइस पर लगाना है
3.और पहले ही 200°C तापमान पर माइक्रोवेव ओवन को गर्म ले।
4.अब इसमें टोस्ट को रखकर गर्म करना है।
5.इसे ओवन से उतारकर पुदीना चटनी, केचअप के साथ परोसे।

मैंगो आइसक्रीम। (mango ice-cream)

घर मे कैसे बनाएं मैंगो आइसक्रीम

सामग्री:
400 ग्राम आम
3/4कप मिल्क क्रीम
1/4कप दूध
5बड़े चम्मच चीनी
1छोटा चम्मच इलायची पाउडर
5 छोटे चम्मच मिल्क पाउडर
1चुटकी सेंधा नमक
थोड़े मेवे सजाने के लिए
, आइसक्रेम कंटेनर
छोटी शीट बटर पेपर 

विधि:
1 आम को धोकर छिलका उतारकर ले।
2 गूदा निकालकर मिक्सी में पीस लें।
3 अब क्रीम मे थोड़ा थोड़ा दूध मिलाकर मिश्रण को अच्छे से मिलाएं ओर चाय तो मिक्सी में भी एक दो मिनट मिला लेंगे।
4 आम के गुदे मे फेंटी हुई क्रीम, चीनी, इलायची पाउडर,मिल्क पाउडर और सेंधा नमक मिलाकर मिक्सी में 3से 4बार चलाना है ताकि सारी सामग्री मिल जाए।
 अब इस मिश्रण को एक खाली कंटेनर में डाल दे। डिब्बा बंद करने से पहले बटर पेपर लगा लेना है।
 डिब्बे को 7से 8घंटे के लिए फ्रीजर में रख देंगे।
7 स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रेम तैयार है।
8 परोसने से पहले इसमें मेवे मिलाएं।

Monday, May 29, 2023

मैंगो आइसक्रीम


मैंगो आइसक्रीम घर मे कैसे बनाएं


सामग्री 
1.आम 400 ग्राम
2.मिल्क क्रीम 3/4कप
3.दूध। 1/4 कप 
4.चीनी 4 बड़े चम्मच
5.छोटी इलायची पाउडर 1 छोटे चम्मच
6.मिल्क पाउडर 5 छोटे चम्मच
7.सेंधा नमक 1चुटकी

विधि

1)आम को धोकर छिलका और गुदा निकाल देंगे।
2)गुदे को मिक्सी में पीस लें।
3)क्रीम मे गुनगुना दूध डालकर अच्छी तरह से फेटे चाहे तो मिक्सी मैभी फेंट सकते हैं।
4)अब आम के गुदे मे फेंटी आइसक्रीम,चीनी, इलायची पाउडर, मिल्क पाउडर और सेंधा नमक मिलाकर मिक्सी में 3 बार चलाएं ताकि सब मिल जाए।
5) अब इसको जमने के लिए कंटेनर में डाल दे। डिब्बा बंद करने से पहले बटर पेपर ढक्कन के बीच में जरूर लगाएं।
6)अब इस कंटेनर को 8घंटे के लिए फ्रिजर मे रख देना है।
7)स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम तैयार है। परोसने के समय मेवे डालने है।

Tuesday, April 25, 2023

आम की खट्टी मीठी चटनी

आम की खट्टी मीठी चटनी

आम की खट्टी मीठी चटनी कैसे बनाएं

सामग्री:

1. कच्छे छीले आम 4
2. सरसों तेल 2चम्मच 
3.पांच फोडेन मसाला (सरसों दाने,जीरा, मैथी, अजवाइन, सौंफ)
4.चीनी या गुड़ 
5.हल्दी, लालमिर्च और नमक स्वादानुसार 

विधि 
1) आम को छील कर छोटे छोटे टुकड़े काट लेंगे
2) अब तेल गर्म करके उसमें तैयार मसाला पांच फोडेन्न डालकर भून लेंगे
3) कटे हुए आम डालेंगे और भून लेंगे और
4)हल्दी,नमक,मिर्च डालकर पका लेंगे और
5) ढककर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ देंगे।
6)जब आम थोड़े गल जाएं तो इसमें गुड़ या चीनी मिलाकर फिर से ढककर धीमी आंच मे पकाना है और गाड़ा होने पर आंच को बंद कर देंगे। 


Wednesday, April 19, 2023

समोसे

समोसा

             समोसा घर पर कैसे बनाएं

सामग्री:-
मैदा -2कटोरी
उबले आलू- 4
मटर - 1/2 छोटी कटोरी
कसूरी मेथी- 3 चम्मच
साबुत धनिया,जीरा -1चम्मच
घी या तेल-तलने के लिए
नमक,मिर्च(लाल/हरी/काली)- स्वादानुसार
गरम मसाला,अमचूर या चाट मसाला -1 चम्मच
अदरक -1 चम्मच

विधि:-
1)एक गहरे बर्तन में मैदा डाल लेंगे।
2)फिर इसमें घी 3 चम्मच ओर नमक डालकर मिक्स करेंगे।
3)फिर इसमें थोड़ा थोड़ा करके पानी डालेंगे ओर एक शकत आटा गूंथ लेंगे ओर ढककर 5 मिनट ढक कर रख देंगे।
4)अब हम इसका मसाला बना लेंगे ।
5)गरम तेल में पहले जीरा, साबुत धनियां, अदरक, हरिमीर्च ओर कटे हुए काजू डालेंगे ओर थोड़ी दर भून लेंगे।
6)फिर उबले मटर ओर आलू डालकर अच्छे से भूनना है।
7)अब इसमें सारे मसाले डालकर मिक्स कर लेंगे ।
8)अब धनियां पत्ते भी डाल देंगे ओर ठंडा होने रख देंगे।
9) अब जो आटा गूंथ कर रखा था उसके पैडे बना लेंगे ओर रोटी की तरह बेलना है आकार बड़ा होना चाहिए।
10) रोटी को बीच में से काट लेंगे ओर त्रिकोण में समोसे का आकार देना है।
11) बीच ओर दोनों तरफ पानी लगाना है ओर त्रिकोण मै आलू मिक्स भरावन को डाल कर बंद कर लेंगे ओर ढककर रख देंगे।
12) अब एक गहरे बर्तन में तेल हल्का सा गरम करेंगे ओर आंच कम कर देंगे ओर समोसे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लेंगे।
13) लो जी तैयार है खाने के लिए गरमा गरम समोसे हरी ओर लाल चटनी के साथ परोसे। 




Tuesday, April 4, 2023

चीज स्प्रिंग रोल

               चीज स्प्रिंग रोल

सामग्री:
1)ब्रेड स्लाइस 4
2) चीज़ 
3) हरिमिर्च 
4) धनियापत्ती 
5)मैदा 1/2 कप
6) प्याज़ बारिक कटा 1
7) नमक स्वादानुसार

विधि:
1.चीज़ को कद्दूकस करके उसमें
2. प्याज़, धनियापत्ति, नमक डालकर मिला लें ।
3.ब्रेड के पीस के किनारे काटकर बेल लेना है।
4.अब इसके ऊपर चीज़ वाला मिश्रण फैलाकर रोल करके उसके छोटे छोटे टुकड़े कर लेंगे ।
5. अब इन टुकड़ों को मैदे के घोल में डुबोकर डिप फ्राई कर लें।
6. सास या चटनी के साथ गरमा गर्म परोसेंगे।


फ्रूट टिक्का

                       फ्रूट टिक्का


सामग्री:
सेब 1
1)पपीता 1
2)नाशपाती 1
3)हरा सेब 1
4)अनानास 1
5)गाड़ी दही 1
6)अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
7)कालीमिर्च,नमक स्वादानुसार
8)तंदूरी मसाला 1चम्मच

विधि:
1.सभी फलों को चोकर टुकड़ों में काट लेंगे।
2.फलों में दही और नमक था कालीमिर्च मिलाकर थोड़ी देर छोड़ देना है। 
3.इसके बाद फलों के टुकड़ों को लकड़ी की डंडी में पिरोकर ऊपर से तंदूरी मसाला छिड़ककर सर्व करना है, 4.इस को तवे पर भी शेक सकते हैं।