Wednesday, April 4, 2018

EGGLESS ORANGE Tuity-fruity CAKE HOMEMADE

विडिओ के लिए यहाँ क्लिक करें
EGGLESS ORANGE TUITY FRUITY CAKE


बिना अंडे का ऑरेंज केक घर पर कैसे बनाएं



सामग्री:
  1. संतरे का रस -1 गिलास 
  2. मैदा - 1 कटोरी बड़ी 
  3. पीसी चीनी - 1 कटोरी छोटी 
  4. निम्बू रस - 1 चम्मच 
  5. संतरे और निम्बू का छिलका मिलाकर -1 चम्मच 
  6. बेकिंग पाउडर/बैकिंग सोडा और नमक मिलाकर सारे -1/2 चम्मच 
  7. मक्खन या मलाई -२-4 चम्मच 

विधि:

  1. सबसे पहले संतरे का जूस को एक बड़े  कटोरे में डालेंगे  
  2. अब इसमें पीसी चीनी निम्बू,संतरे के छिलके और रस मिला लेंगे और फिर
  3. मक्खन या मलाई डालकर मिला लेंगे और एक तरफ रख देंगे 
  4. अब एक दूसरे बर्तन में मैदा,सोडा,बेकिंग पाउडर और नमक को छान लेंगे। 
  5.  इसमें संतरे का जो घोल तैयार किया है धीरे-धीरे मिला लेंगे और फिर इसमें टूटी फ्रुटी मिला देंगे। 
  6.  अब एक टिन लेंगे और उसको २ मिनट तक गरम कर लेंगे और फिर इसमें बटर पेपर लगा लेंगे। 
  7. अब तैयार घोल टिन में डालेंगे और इसको थोड़ा हिला लेंगे और 
  8. 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर ओवन को गरम कर लेंगे और बैक होने के लिए 30-40 मिनट तक रखेंगे। 
  9. जब पक जाये तो ठंडा होने पर परोसे। 
 
दूसरा तरीका भी है - इस घोल को कुकर में भी पका सकते है 
  1. पहले कुकर में नमक डालना है और गर्म करना है 
  2. फिर इस टीन को उसके ऊपर रखकर तेज आंच पर ढक्कन लगाकर  रखना है  और है 30 -40 मिनट तक सिटी निकालकर पकाना है।