Saturday, October 10, 2026

न्यूट्री पुलाव (nutri pulav)

न्यूट्री पुलाव सामग्री 


- बासमती चावल – 1 कप
- न्यूट्री/सोया चंक्स – 1 कप
- मटर – ½ कप
- गाजर – ½ कप
- प्याज – 1
- हरी मिर्च – 1–2
- अदरक – 1 छोटा चम्मच
- जीरा – ½ छोटा चम्मच
- तेजपत्ता – 1
- दालचीनी – 1 छोटा टुकड़
- लौंग – 2–3
- इलायची – 2
- हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च – ¼ छोटा चम्मच
- गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
- तेल/घी – 2 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – लगभग 1¾ कप

बनाने की विधि

1. चावल को धोकर 15–20 मिनट भिगो दें।
2. न्यूट्री को गर्म पानी में 5–7 मिनट उबालें। फिर ठंडे पानी से धोकर अच्छी तरह निचोड़ लें।
3. कुकर या पैन में तेल/घी गर्म करें।
4. जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालें।
5. प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा भूनें।
6. अदरक डालें और फिर न्यूट्री, मटर और गाजर डालकर 2–3 मिनट भूनें।
7. हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें।
8. भीगे हुए चावल डालकर हल्के हाथ से 1–2 मिनट भूनें।
9. पानी डालकर ढक दें। कुकर में 1 सीटी पर्याप्त है; पैन में चावल नरम होने तक पकाएं।
10. 5 मिनट ढककर रखने के बाद चावल को कांटे से हल्के हाथ से खोलें।
स्वादिष्ट न्यूट्री पुलाव तैयार है।

साबूदाना समा चावल की इडली | व्रत वाली इडली रेसिपी | Sabudana Sama Rice Idli

https://youtu.be/oczCf8hcHDA
https://youtube.com/shorts/-Co6dIKrHKg?feature=share

साबूदाना के व्यंजन 
सामग्री 
साबूदाना – ½ कप
समा के चावल – 1 कप
दही – ½ कप
सेंधा नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
ईनो – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
घी – इडली के साँचे में लगाने के लिए
बनाने की विधि

1. साबूदाने को धोकर 3–4 घंटे के लिए भिगो देंना है। समा के चावल को भी अलग से भिगो दें।
2. बैटर तैयार करेंगे समा के चावल को पीसना है।
3. साबूदाने को हल्का सा पीसकर दोनों को दही, सेंधा नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालें मिलाएँ।
3. अब मिलाएं और इडली के साँचे में बैटर को 15–20 मिनट रखें। अगर चाहें तो ईनो मिलाकर तुरंत साँचे में डालें।
4. अब इडली को भाप में पकाएँ पहले से गर्म स्टीमर में लगभग 12–15 मिनट पकाएँ। ठंडा होने पर इडली निकालें और नारियल की चटनी के साथ परोसें।

इस तरह से बनाएं फलाहारी साबूदाना इडली और आनंद ले।

Monday, August 3, 2026

बिना बैक किए बनाये चॉकलेट ब्राउनी बाइट

सामग्री :-

खजूर          100ग्राम 
बादाम।        100ग्राम 
अखरोट      100ग्राम
कोको पाउडर 4 चम्मच 
पीनट बटरर    मिश्रण के अनुसार मिलाने के लिए 
बेनिला ऐसेंस  1चम्मच 

विधि:-

खजूर,बादाम, अखरोट और कोको पाउडर पीनट बटरर बेनिला ऐसेंस डालकर मिक्स कर लेना है और हथेली को चिकना कर गोल लड्डू बना देना है और किसी भी साँचे में डाल दो और हथेली थोड़ी देर फ़्रिज m रख लेना है तो तैयार है हमारा बिना बैक किए चॉकलेट ब्राउनी बाइट।

Thursday, May 1, 2025

इडली ढोकला

 idli

https://youtube.com/live/LXKpT-VbdjI?feature=share

                इडली ढोकला घर मेंकैसे बनाएं

सामग्री:  
 सूजी 1कप
दही 1कप
बेसन 2कप
नमक 1/2 छोटे चम्मच
हल्दी पाउडर 1/2छोटा चम्मच
नींबू रस 2  छोटा चम्मच
 चीनी 2 छोटे चम्मच
 इमो फ्रूट साल्ट एक पाउच

छोंक के लिए ;  तेल 4 बड़े चम्मच,कड़ी पत्ता दो,हरी मिर्च 7से 8, सरसो एक छोटा चम्मच, भुना हुआ बदाम 12 से 15 पीस 

विधि विधि

1)ईनों को छोड़कर इडली की सभी सामग्री को कटोरे में अच्छी तरह मिला दे।
2)अब इडली मेंकर में पानी उबालकर इडली सांचे में तेल लगा ले।
3)अब ईनो डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से फेटे और मिश्रण को सांचो में डाले और 10:12 मिनट तक पकाएं।
4) अब एक पैन में तेल गर्म करें ओर सरसो डालें, फिर हरी मिर्च, कड़ी पत्ता,1/4 चम्मच नमक और बदाम डालकर अच्छी तरह से मिला ले।
5) अब पकी इडली को काटकर सर्विंग डिश मे डाले और हरी धनिया डालकर चटनी के साथ परोसे।


SUJI KI KACHORI

SUJI KI KACHORI
CLICK THIS LINK 


सूजी की कचोरी घर पर कैसे बने 


सामग्री: 
सूजी -१ कटोरी
आलू ,-२,मटर,प्याज,शिमला मिर्च,हरा धनिया - २-२ बड़े चम्मच
हरी,लाल मिर्च - १ चम्मच
चाट मसाला -१ चम्मच
नमक - स्वादानुसार
पानी - ४ गिलास मसाला
तेल  तलने के लिए


विधि :

  1. सबसे पहले आलू उबाले | 
  2. उबले हुए आलू जब ठन्डे हो जाये उन्हें छीलकर हाथो से कुचल ले और फिर उसमे ऊपर लिखी सारी सामग्री मिलाये और एक तरफ रख दे  |  
  3. अब सूजी को पहले पकाना है |  गैस में पानी चार गिलास डालेंगे फिर जब उबाल आ  जाय तो उसमे एक कठोरी सूजी डालेंगे और जब तक पानी सुख न जाए पकाएंगे फिर ठंडा होने के लिए रख देंगे|
  4. अब जो सूजी ठंडी हो जाये तो उसके गोल गोल लोई बनाएँगे और हथेली में तेल लगाकर आलू का बना हुआ मसाला भरेगे और बंद कर देंगे इसी तरह से सारे गोले बना लेंगे और | 
  5. फिर तेल गरम करेंगे और एक एक करके कचोरी डालेंगे और भूरा होने तक तलेंगे फिर आंच से निकाल लेंगे और गरम गर्म चटनी के साथ परोसेंगे|



Wednesday, May 8, 2024

रागी आटे के विभिन्न प्रकार के व्यंजन

Wednesday, July 12, 2023

गोभी मस्सलाम

         घर पर गोभी मस्सलाम कैसे बनाएं


सामग्री:-

गोभी --1किलो
गरम मसाला -2 चम्मच
प्याज़ -3-4
अदरक/ लहसुन -1चम्मच
नमक स्वादानुसार
मटरदाना -1/2 कप
हल्दी पाउडर/लालमिर्च-1/2 चम्मच
हरीमिरच -1-2
घी 1/2 कटोरी
हरा धनियां 
थोड़ी सी रतनजोत
 
विधि :-

1)गोभी को नमक वाले ठंडे पानी में भिगो लें 15-20 मिनट तक।
2)अब टमाटर, प्याज़,अदरक, लहसुन की ग्रेवी बनानी है इसे घी में भूनना है।
3)अब  इसमें दही डाल कर मिला लेंगे फिर 
4)सारे मसाले डाल कर मटर ओर गोभी डाल कर
5)फिर पानी डाल देंगे ओर कूकर का डककन बन्द कर लेंगे
6)एक सीटी आने पर आंच बन्द कर देंगे अब यह तैयार है धनियां पत्ते भी डाल कर परोसेंगे।