Thursday, July 14, 2022

सूजी के अप्पे

अप्पे घर मे कैसे बनाएं
सामग्री

इसे बनाने के लिए चाहिए सूजी, दही, खाना सोडा, प्याज, राई, कढ़ी पत्ता, हरा धनिया, घी और तेल.

कैसे बनाएं

अप्पे बनाने के लिए  सबसे पहले दही और सूजी को अच्छे से मिक्स करें. इस मिक्सचर को कुछ देर रख दें ताकी ये अच्छे से फूल जाएं. जब तक प्याज को बारीक काट लें. अब एक पैन में तड़का तैयार करें. इसके लिए पैन में तेल गर्म करें. फिर गर्म तेल में राई चटकाएं. अब इसमें कढ़ी पत्ता और प्याज डालें और थोड़ा पकाएं. आंच बंद करें और फिर इस तड़का को सूजी-दही के घोल में डाल दें. अब अप्पे बनाने के लिए अप्पे पैन को गर्म करें. तब तक एक छोटे बर्तन में थोड़ा सा सूजी का घोल लें और इसमें पानी मिक्स करके इसकी कंसीस्टेंसी इडली फैन के जैसी करें. फिर इसमें नमक और खाना सोडा डालें और अच्छे से मिक्स करें.

अप्पे स्टैंड में घी डालें और फिर घोल डाल दें. अब इसे ढक दें और मध्यम आंच पर पकने दें. ये 2 से 3 मिनट में पक जाते हैं. फिर इसे पलट दें और दूसरी तरफ से सिकने दें. बनने के बाद हरी चटनी के साथ सर्व करें. अगर आप चटपटा खाना चाहते हैं तो आप इसमें हरी मिर्च काट कर डाल सकते हैं.

Friday, April 22, 2022

kitchen tips

रसोई घर मे काम आने वाले कुछ सुझाव
_______________________________

1) टमाटर का सूप बनाने के लिए उसे उबालते समय ही एक हरी मिर्च, एक लहसुन की कली और एक टुकड़ा अदरक डाल दें, सूप स्वादिष्ट बनेगा.
2) ग्रेवी के लिए अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार करते समय हमेशा लहसुन की मात्रा 60% और अदरक 40% होना चाहिए, क्योंकि अदरक का स्वाद बहुत स्ट्रॉन्ग होता है.
3) अगर आप रात में चने, छोले या राजमा भिगोना भूल गई हैं, तो कोई बात नहीं. सुबह उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक गरम पानी में भिगोकर रखें और उबालते समय उसमें 2 खड़ी सुपारी डाल दें.
4) खसखस को 10-15 मिनट पानी में भिगोने के बाद ही मिक्सर में पीसें. इससे वो अच्छी तरह पिस जाएगा.
5) सब्ज़ियां, सलाद आदि बहुत छोटे आकार में काटने से उनकी पौष्टिकता कम हो जाती है.
6) अचार और सब्ज़ियों में घर में तैयार लालमिर्च पाउडर डालने से स्वाद और रंग अच्छा आता है.
7) हरी सब्ज़ियों को ढंककर पकाएं ताकि उनमें मौजूद विटामिन भाप के साथ उड़े नहीं.
8) दाल में अगर पानी ज़्यादा हो जाए तो उसे फेंके नहीं, बल्कि सब्ज़ी, सूप आदि में इसका इस्तेमाल कर लें.
9) अगर मसाले में नारियल पिसा हो तो उसे ज़्यादा देर तक न भूनें.
10) करी को शाम तक फ्रेश रखने के लिए उसमें आधा नींबू निचोड़ दें.


* आंच से उतारने के बाद भी कड़ाही/पैन गरम होने की वजह से खाना पकता रहता है, इसलिए खाने को (खासकर चावल की डिश को) ज़्यादा पकने से बचाने के लिए उसे पूरी तरह पकने से कुछ देर पहले ही आंच से उतार लें.
* चिकन, मटन और फिश को फ्रिज में रखने से पहले अच्छी तरह धो लें. साथ ही इन्हें अलग-अलग पैकेट्स में रखें.
* अगर आप फिश या सब्ज़ी के लिए राई का पेस्ट बना रही हैं, तो इसकी कड़वाहट दूर करने के लिए इसमें थोड़ा-सा भिगोया हुआ खसखस, मिर्च और नमक मिलाएं.
* टमाटर को आसानी से छीलने के लिए उसे बीच से काट लें और कटे हुए भाग को नीचे की ओर रखते हुए माइक्रोवेव में 2-3 मिनट के लिए रखें.
* नॉन स्टिक पैन को गरम करने से पहले उसे नॉन स्टिक वेजीटेबल कुकिंग स्प्रे से कोट कर लें. साथ ही उसे 3 मिनट से ज़्यादा देर तक गरम न करें.
* पाई बनाने या किसी चीज़ को माइक्रोवेव में गरम करने के लिए कांच के बर्तन का इस्तेमाल करें, जबकि केक बनाने के लिए नॉन-स्टिक या सिलिकॉन पैन का प्रयोग करें.
* कोई भी चीज़ ग्रिल करने से पहले ग्रिल पर नॉन-स्टिक कुकिंग स्प्रे छिड़के ताकि कोई भी चीज़ ग्रिल करते समय चिपके नहीं.

कुछ आसान उपयोगी किचन टिप्स आप 

 1) पिसे हुए मसाले को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं, इससे रंग और टेस्ट अच्छा आता है. 
2) ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें थोड़ी-सी शक्कर मिलाएं. 
3) जब टमाटर का सीज़न न हो तो ग्रेवी में टोमैटो केचअप या सॉस का इस्तेमाल किया जा सकता है. 
4) खीर बनाने के लिए हमेशा भारी बर्तन का इस्तेमाल करें, ताकि दूध जले नहीं. 
5) अगर मसाले में दही डालना हो, तो पहले उसे अच्छी तरह फेंट लें और धीरे-धीरे मसाले में डालें. 
6) सब्ज़ियां काटने के लिए हमेशा लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें. मार्बल स्लैब पर सब्ज़ियां काटने से चाकू की धार कम हो जाती है. 
7) सब्ज़ियों का जितना हो सके उतना पतला छिलका निकालने की कोशिश करें. 
8) घर में तैयार अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के पेस्ट को ज़्यादा समय तक रखने के लिए उसमें 1 टीस्पून गरम तेल और नमक मिलाएं. 
9) खाना बार-बार गरम न करें, इससे उसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं.
 10) ग्रेवी के लिए हमेशा पके हुए लाल टमाटर ही इस्तेमाल करें, इससे रंग अच्छा आता है.


 बच्चों को खिलाएं 10 हेल्दी-टेस्टी रेसिपीज़

ये टिप्स भी हैं काम के 
* फ्रिज को दुर्गंध रहित रखने के लिए उसमें नींबू का टुकड़ा रखें.
 * कप में से कॉफ़ी के दाग़ हटाने के लिए उसमें कोई भी सोडा 3 घंटे के लिए भरकर रखें. 
* हरी मिर्च काटने के बाद हाथों में होने वाली जलन से बचने के लिए उंगलियों को शक्कर मिलाए हुए ठंडे दूध के बाउल में रखें. 
* चीज़ को कद्दूकस करने के बाद मशीन (ग्रेटर) को साफ़ करने के लिए उससे आलू कद्दूकस करें, इससे छेद में जमा चीज़ साफ़ हो जाएगा. 
* फर्श पर अंडा गिर जाए, तो उस पर नमक छिड़ककर कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर उसे पेपर या टॉवेल से साफ़ करें, अंडा आसानी से साफ़ हो 

Sunday, September 26, 2021

Baigan Bharta

बैंगन bhàrta 
 https://youtu.be/UrZSh6wetnM?si=6iy0sEKDY0iBeLm3

                     बैंगन भर्ता
सामग्री 

बैगन 1
प्याज 2
टमाटर 2
अदरक 1 चम्मच
लहसुन 1 चम्मच
मसाले=स्वद्नुसार धनिया, लालमिर्च,नमक,हरिमिरच,
हरा धनियां

बनाने की विधि 

1) सबसे पहले गोल बैंगन को आग मै भून लेंगे और छिलका निकाल लेंगे।
2) प्याज़,टमाटर, लहसुन, अदरक को छोटा छोटा काट लेंगे और भरते को भी कुचल लेंगे।
3) कड़ाई को गरम करेगे और सरसों तेल डालेंगे ।
4) अब पहले अदरक, लहसुन डालकर तुरंत प्याज़ डाल कर भूनेंगे।
5) अब टमाटर को भी भून लेंगे और
6) नमक,धनिया और लालमिर्च भी डाल देंगे और भून लेंगे और ढक्कन लगा लेंगे।
7) अबे ढक्कन को निकालगे और इसमें कुचला हुआ बैंगन डालेंगे और मिक्स कर लेंगे ।
8)अब ढक्कन फिर से बंद कर देंगे और गैस को सिम कर देंगे यह हमारा बैंगन का भरता तैयार हो चुका है।
9) हरा धनिया डालेंगे और गरमा गरम रोटी,पराठा ,पूरी के साथ परोसगे।

Monday, September 21, 2020

सतरंगी चावल मीठे

               सतरंगी मीठे चावल 


 सतरंगी मीठे चावल बनाने की विधि   

सामग्री :-

चावल-200 ग्राम (1गिलास)
पानी-पोने 2 गिलास
चांदी वर्क-2-3
चीनी - पोना गिलास
देसी घी -2चम्मच
किशमिश - भीगी
छोटी इलाची -4-5
नारियल 
कलर खानेवला( 7रंग)-1/2 चमच्च सारे

विधि:-

1)15 मिनट पूर्व चावल को भीगा लेना है।
2)पानी उबालकर चावल को डाल देना है।
3)चावल जब बन जाए तो इसकी परत बनानी है 
4)एक-एक करके। सारे कलर डालने हायोर परत दर परत बनानी होगी।
5)ओर अब जिसमें परत लगा रखी है उसको हल्की आंच में तवे पर रखकर 2-3 मिनट रखना है और
6) सारे ड्राई फ्रूट और रंग बिरंगी चैरी डालकर परोसनी है।
7)लो जी तैयार हो गए सतरंगी मीठे चावल।




Thursday, August 20, 2020

बालूशाही

Video के लिए उपर क्लिक करें

बालूशाही घर पर कैसे बनाएं


सामग्री :
मैदा -2कप
चीनी -2कप
देसिघी -3चम्मच
बेकिंग सोडा -1/2 चम्मच
तलने के लिए तेल
पानी आटा गूथने के लिए

विधि:-

1) सबसे पहले एक गहरे बर्तन में मैदा,बेकिंग सोडा,देसी घी डालकर मिला लेंगे और
2) अब इसमें धीरे धीरे पानी मिलाकरआटा गूंथ लेंगे।
3,) अब ढक्कन से ढक देंगे ओर चशनी बना लेंगे 2 तार की।
4) आटे को परत बना लेंगे और फिर छोटी छोटी गोले बना लेंगे और इसमें ऊंगली डाल कर गढ्डा कर लें।
5) एक कड़ाई में हल्केगुंगुने तेल में डाल कर गोल्डन ब्राउन होने पर निकल लेंगे।
6) अब इसे चासनी में डाल कर रख देंगे जब तक यह ठंडे ना हो जाए।
7) लो तैयार है हलवाई वाली बालूशाही सजाएंगे।