Friday, June 29, 2018

Bhindi Kurkuri (OKRA)



LINK  :  BHINDI KURKRI (OKRA)

सामग्री :-
  1. लम्बी भिंडी - 250 ग्राम 
  2. तेल- 1 /2 कटोरी 
  3. चावल का आटा - 5 चम्मच 
  4. बैसेंन -4 चम्मच 
  5. हल्दी पाउडर - 1 /2 चम्मच 
  6. जीरा पाउडर -  1 /2 चम्मच 
  7. अमचूर - 1 /2  चम्मच 
  8. धनिया पाउडर -1 चम्मच 
  9. नमक/गरम मसाला/लालमिर्च पाउडर- स्वादानुसार 
विधि :
  1. सबसे पहले भिंडी को धोकर सूखा लेंगे और फिर इसे 
  2. दो भागो में काट लेंगे और बीज निकाल लेंगे और 
  3. इसको फिर दो भागो में काटेंगे (विडिओ के लिंक क्लीक करे और देखे ) और 
  4. फिर से इसके तीन या चार लम्बे टुकड़े करें 
  5. अब एक बर्तन में बैसेंन और चावल का आटा ले और इसमें भिड़ी डाले और मिला ले अच्छे से 
  6. नमक आखिर में डालना है तलने से पहले। 
  7. अब तेल गरम करेंगे और इनको टालना है कुरकुरे होने तक 
  8. भिंडी कुरकुरी तैयार है अब इसे परोसे चाहे तोह निम्बू का रस डाल सकते है 





Sunday, June 24, 2018

PANEER MASALA MATER



https://youtu.be/2K1dOH7A6DQ






सामग्री:

  1. पनीर २५० ग्राम
  2. मटर १०० ग्राम 
  3. टमाटर -२-3 
  4. प्याज - २ 
  5. तेल 4 -6 चम्मच 
  6. पानी - अवश्यकतानुसार
  7. मसाले -  हल्दी-1/२ चम्मच,जीरा साबुत/पाउडर -1/२ चम्मच ,धनियापॉवडर -२ चम्मच,              कालीमिर्च -1/२ चम्मच,लालमिर्च/नमक - स्वादानुसार,गरम मसाला-1/२ चम्मच,हरीमिर्च-2 कटी, धनियापत्ती, तेजपत्ता -1,दालचीनी-1,चकरी-1, अदरक लहसुन पिसा -1 चम्मच 
विधिः

सबसे पहले मटर उबाल लेंगे फिर ग्रेवी के लिए मसाला तैयार करेंगे - एक बर्तन में  तेल गरम करेंगे और इसमें डालेंगे दालचीनी,तेज पत्ता और चकरी  उसके बाद साबुत जीरा फिर कटे हुवे प्याज टमाटर  हरीमिर्च  अदरक लहसुन पिसा और अच्छे से इनको भून लेंगे औ र ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीस लेंगे.

अब फिर से थोड़ा तेल गरम करेंगे और कटा पनीर दोनों तरफ से भून लेंगे और इसमें सारे मसाले मिला लेंगे और थोड़ा भून लेंगे। अब इसमें उबले हुए मटर मिला लेंगे और फिर जो मसला मिक्सी में पिसा था उसे भी डाल देंगे और सबको अच्छे से मिला लेंगे जब थोड़ा पानी छूटने लगे तो फिर इसमें नमक मिला लेंगे और अगर ग्रेवी पतली चाहिए तो थोड़ा और पानी मिला लेंगे और पका लेंगे गैस बंद करके इसको धनियापत्ती से सजा लेंगे और परोस लेंगे।