Friday, June 29, 2018

Bhindi Kurkuri (OKRA)



LINK  :  BHINDI KURKRI (OKRA)

सामग्री :-
  1. लम्बी भिंडी - 250 ग्राम 
  2. तेल- 1 /2 कटोरी 
  3. चावल का आटा - 5 चम्मच 
  4. बैसेंन -4 चम्मच 
  5. हल्दी पाउडर - 1 /2 चम्मच 
  6. जीरा पाउडर -  1 /2 चम्मच 
  7. अमचूर - 1 /2  चम्मच 
  8. धनिया पाउडर -1 चम्मच 
  9. नमक/गरम मसाला/लालमिर्च पाउडर- स्वादानुसार 
विधि :
  1. सबसे पहले भिंडी को धोकर सूखा लेंगे और फिर इसे 
  2. दो भागो में काट लेंगे और बीज निकाल लेंगे और 
  3. इसको फिर दो भागो में काटेंगे (विडिओ के लिंक क्लीक करे और देखे ) और 
  4. फिर से इसके तीन या चार लम्बे टुकड़े करें 
  5. अब एक बर्तन में बैसेंन और चावल का आटा ले और इसमें भिड़ी डाले और मिला ले अच्छे से 
  6. नमक आखिर में डालना है तलने से पहले। 
  7. अब तेल गरम करेंगे और इनको टालना है कुरकुरे होने तक 
  8. भिंडी कुरकुरी तैयार है अब इसे परोसे चाहे तोह निम्बू का रस डाल सकते है 





Sunday, June 24, 2018

PANEER MASALA MATER



https://youtu.be/2K1dOH7A6DQ






सामग्री:

  1. पनीर २५० ग्राम
  2. मटर १०० ग्राम 
  3. टमाटर -२-3 
  4. प्याज - २ 
  5. तेल 4 -6 चम्मच 
  6. पानी - अवश्यकतानुसार
  7. मसाले -  हल्दी-1/२ चम्मच,जीरा साबुत/पाउडर -1/२ चम्मच ,धनियापॉवडर -२ चम्मच,              कालीमिर्च -1/२ चम्मच,लालमिर्च/नमक - स्वादानुसार,गरम मसाला-1/२ चम्मच,हरीमिर्च-2 कटी, धनियापत्ती, तेजपत्ता -1,दालचीनी-1,चकरी-1, अदरक लहसुन पिसा -1 चम्मच 
विधिः

सबसे पहले मटर उबाल लेंगे फिर ग्रेवी के लिए मसाला तैयार करेंगे - एक बर्तन में  तेल गरम करेंगे और इसमें डालेंगे दालचीनी,तेज पत्ता और चकरी  उसके बाद साबुत जीरा फिर कटे हुवे प्याज टमाटर  हरीमिर्च  अदरक लहसुन पिसा और अच्छे से इनको भून लेंगे औ र ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीस लेंगे.

अब फिर से थोड़ा तेल गरम करेंगे और कटा पनीर दोनों तरफ से भून लेंगे और इसमें सारे मसाले मिला लेंगे और थोड़ा भून लेंगे। अब इसमें उबले हुए मटर मिला लेंगे और फिर जो मसला मिक्सी में पिसा था उसे भी डाल देंगे और सबको अच्छे से मिला लेंगे जब थोड़ा पानी छूटने लगे तो फिर इसमें नमक मिला लेंगे और अगर ग्रेवी पतली चाहिए तो थोड़ा और पानी मिला लेंगे और पका लेंगे गैस बंद करके इसको धनियापत्ती से सजा लेंगे और परोस लेंगे।

Wednesday, April 4, 2018

EGGLESS ORANGE Tuity-fruity CAKE HOMEMADE

विडिओ के लिए यहाँ क्लिक करें
EGGLESS ORANGE TUITY FRUITY CAKE


बिना अंडे का ऑरेंज केक घर पर कैसे बनाएं



सामग्री:
  1. संतरे का रस -1 गिलास 
  2. मैदा - 1 कटोरी बड़ी 
  3. पीसी चीनी - 1 कटोरी छोटी 
  4. निम्बू रस - 1 चम्मच 
  5. संतरे और निम्बू का छिलका मिलाकर -1 चम्मच 
  6. बेकिंग पाउडर/बैकिंग सोडा और नमक मिलाकर सारे -1/2 चम्मच 
  7. मक्खन या मलाई -२-4 चम्मच 

विधि:

  1. सबसे पहले संतरे का जूस को एक बड़े  कटोरे में डालेंगे  
  2. अब इसमें पीसी चीनी निम्बू,संतरे के छिलके और रस मिला लेंगे और फिर
  3. मक्खन या मलाई डालकर मिला लेंगे और एक तरफ रख देंगे 
  4. अब एक दूसरे बर्तन में मैदा,सोडा,बेकिंग पाउडर और नमक को छान लेंगे। 
  5.  इसमें संतरे का जो घोल तैयार किया है धीरे-धीरे मिला लेंगे और फिर इसमें टूटी फ्रुटी मिला देंगे। 
  6.  अब एक टिन लेंगे और उसको २ मिनट तक गरम कर लेंगे और फिर इसमें बटर पेपर लगा लेंगे। 
  7. अब तैयार घोल टिन में डालेंगे और इसको थोड़ा हिला लेंगे और 
  8. 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर ओवन को गरम कर लेंगे और बैक होने के लिए 30-40 मिनट तक रखेंगे। 
  9. जब पक जाये तो ठंडा होने पर परोसे। 
 
दूसरा तरीका भी है - इस घोल को कुकर में भी पका सकते है 
  1. पहले कुकर में नमक डालना है और गर्म करना है 
  2. फिर इस टीन को उसके ऊपर रखकर तेज आंच पर ढक्कन लगाकर  रखना है  और है 30 -40 मिनट तक सिटी निकालकर पकाना है।  

Friday, March 23, 2018

SWEET DISH JALEBI | DESSERT




विडिओ के लिए ऊपर क्लिक करें 

जलेबी घर पर कैसे बनाएं

सामग्री:-
  1. मैदा-1-1/2 कप
  2. कॉर्नफ्लोर -3-4 चम्मच
  3. दही - 1/२ कप 
  4. चीनी -2 कप
  5. पीला खाने का रंग या केसर,,खानेवाला सोडा - 8-10 चुटकी 
  6. तलने के लिए तेल और पानी - आवश्यकतानुसार

विधि:- स्टेप -1
  1. सबसे पहले मैदे को एक बर्तन में छान  लेंगे।
  2. अब इसमें कॉर्नफ्लोर मिला लेंगे और फिर दही और थोड़ा सा पानी डालकर मिला लेंगे और ढककर 6-8 घटे रखेंगे या रात को मिक्स करके भी रख सकते हैं 
स्टेप -२
  1. अब हम एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर उबलने के लिए रखेंगे और 
  2. जब थोड़ा पानी कम हो जाये तो चाशनी तैयार है और आंच बंद कर दें. 
स्टेप-3 
  1. सबसे पहले तेज आंच पर तेल गरम करे, जब तेल गरम हो जाये तो फिर धीमी आंच कर ले
  2. अब हमने जो मिक्स बनाया था उसको एक बोतल (यहाँ  हमने टोमेटो सॉस ) डाल ले 
  3. और गरम तेल  गोल गोल जलेबी आकर देंगे और जब एक तरफ से पक जाये तो इसे पलट लेंगे और निकल लेंगे। 
  4. जो चीनी की चाशनी बनाई है उसमे डालेंगे और २-3 मिनट तक डुबो कर रखेंगे और फिर निकाल लेंगे। 
  5. इसी प्रकार सभी जलेबी बना लेंगे और गरम गरम परोसेंगे। 

Wednesday, February 28, 2018

GUJIYA | SWEET DUMPLING

कृपया विडिओ के लिए निचे क्लिक करें
SWEET (GUJIYA) DUMPLING

गुजिया घर पर कैसे बनायें


Mawa Gujiya Dessert Recipes

खोया (मावा) की गुझिया के लिए आवश्यक सामग्री :-

गुझिया में भरने के लिये मिश्रण 

  • मावा - 100  ग्राम 
  • सूजी - 100   ग्राम 
  • चीनी - 50  ग्राम  (पीसी हुई )
  • काजू -  15  से 20 (भुने और बारीक़ कटे हुए )
  • किशमिश - 15  से 20
  • छोटी इलाइची -  1/2 चम्मच (पीसी हुई )
  • सूखा नारियल बुरा  - 50 ग्राम  या  (कद्दूकस किया हुआ )
  • तेल तलने के लिए आवश्यकतानुसार 

गुझिया का आटा तैयार करने के लिये :-

  • मैदा चलनी से छान लेंगे और फिर इसमें तेल मिक्स २ चम्मच करेंगे फिर 
  •  धीरे धीरे पानी मिलाकर गूंथेगे और ढककर रख देंगे १० मिनट तक।  

विधि :

मावा(खोया ) गुझिया बनाने के लिये किसी भारी तले की कढ़ाई में मावा को हल्का ब्राउन होने तक भूनें और निकाल कर अलग रख लें। अब कढ़ाई में घी डाल कर, सूजी को हल्का ब्राउन भून कर, प्लेट में निकाल लें। मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लें। गुझियों में भरने के लिये मिश्रण तैयार है।
गुंथा हुवे पहलें से तैयार आटे को मसल कर मुलायम करें और आटे से छोटी छोटी लोईयां तोड़ लें। अब एक लोई निकालकर 3-4 इंच के व्यास में पूरी बेल लें।   पूरी को चाहें तो सांचे के ऊपर रखकर भी बना सकते हैं। एक या डेढ़ चम्मच मिश्रण पूरी के ऊपर डालें, किनारों पर उंगली के सहारे से पानी लगाये और बन्द करें, और  कांटे से दोनों तरफ दबाये और थाली में रखें  इसी तरह से एक-एक करके सारी पूरियों की गुझिया इसी तरह बना कर थाली में रखते जाये।

तलने के लिये :-

कढ़ाई में घी या तेल डाल कर गरम करें, मीडियम गरम घी या तेल  में गुझिया डालें, और धीमी और मीडियम आग पर हल्के ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लें। तली ही गुझिया को, टिशू पेपर बिछी प्लेट में निकल लें। सारी गुझिया इसी तरह तल कर निकाल लें।

गरमा गरम सूजी और मावा  (खोया )की गुझिया  तैयार है।