Wednesday, July 12, 2023

गोभी मस्सलाम

         घर पर गोभी मस्सलाम कैसे बनाएं


सामग्री:-

गोभी --1किलो
गरम मसाला -2 चम्मच
प्याज़ -3-4
अदरक/ लहसुन -1चम्मच
नमक स्वादानुसार
मटरदाना -1/2 कप
हल्दी पाउडर/लालमिर्च-1/2 चम्मच
हरीमिरच -1-2
घी 1/2 कटोरी
हरा धनियां 
थोड़ी सी रतनजोत
 
विधि :-

1)गोभी को नमक वाले ठंडे पानी में भिगो लें 15-20 मिनट तक।
2)अब टमाटर, प्याज़,अदरक, लहसुन की ग्रेवी बनानी है इसे घी में भूनना है।
3)अब  इसमें दही डाल कर मिला लेंगे फिर 
4)सारे मसाले डाल कर मटर ओर गोभी डाल कर
5)फिर पानी डाल देंगे ओर कूकर का डककन बन्द कर लेंगे
6)एक सीटी आने पर आंच बन्द कर देंगे अब यह तैयार है धनियां पत्ते भी डाल कर परोसेंगे।

पारूपु उरुंदई ( daksihnbhart दाल पकोड़े)

               घर मे कैसे बनाएं परूपू उरुंदई
                 (a South Indian dish)


सामग्री 
तोर दाल 1 कटोरी
चना दाल = 1/2 कटोरी
नारियल पीसा हुवा
Imi इमली पानी
करीपत्ता 20
रॉक साल्ट = स्वादानुसार
सूखी लाल मिर्च=3
हरी लाल मिर्च = 3 से 4
सौंफ =2 चम्मच

विधि :
1)पहले सारे मसाले पीस लें फिर इसमें भीगी हुई दाल भी डालकर सबको अच्छे से पीस लें और एक बर्तन में रख दें।
2)पीसी हुई दाल में कटा प्याज़ और करीपत्ता धनिया डालकर अच्छे से मिला लेंगे और
3)अब एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें और फिर इसको कपड़े से ढक दें और जो दाल पीस कर रखी थी उसके गोले बना कर कपड़े के उपर रखकर ढक कर पकाना है।जब अच्छे से पक जाए तो उतार लेंगे और 
4) अब एक बर्तन गरम  करेंगे उसमे तेल डालेंगे और प्याज़भून लेंगे फिर टमाटर भी डालकर अच्छे से भून लेंगे
 और इमली का पानी भी डाल देंगे फिर नारियल पीसा हुआ डाल देंगे।
 5)आखिर मे सारे गोले दाल देंगे थोड़ी देर तक पका लेंगे और करी पत्ते से सजा लेंगे।

आलू परांठा

आलू परांठा (potato stuffed parantha)
 आलू परांठा सिंपल तरीका (potato stuffed 🥙)


आलू परांठा कैसे बनाएं
सामग्री:
1.आटा 2कप
2.आलू उबले 2
3.गर्म मसाला 1/2चम्मच
4.मिर्च पाउडर 1/2चम्मच
5.धनिया पाउडर 1चम्मच
6.धनियां पत्ती कटी हुई
7.नमक स्वादानुसार
8.पानी आटा गूथने के लिए
9.तेल या घी

विधि:
1)आटे मे नमक डालकर हल्के गुनगुने पानी से गूंथ कर थोड़ी देर ढक कर रख देंगे।
2)अब उबले हुए आलू को छील कर मसल लेंगे और सारे मसाले डाल कर रख देंगे।
3)अब गूंथे आटे के गोले बनाकर रोटी की तरह बेलगे और फिर इसमें आलू भर लेंगे और आटा लगाकर बेल लेंगे।
4)जब तवा गरम हो जाए तो परांठा डालकर  और घी लगाकर सेक लेंगे।
5)लो आलू का परांठा तैयार गरमा गर्म दही,चटनी या आचार के साथ परोसें।

सूजी फ्रेंच टोस्ट



Click for Vedio 

सूजी फ्रेंच टोस्ट घर में कैसे बनाएं


सामग्री:
1)सूजी 1/2 कप
2)प्याज़ कटा हुआ 1
3)मलाई 6_7 बड़े चम्मच 
4)1/4कप दूध 
5)नमक, लालमिर्च पाउडर स्वादानुसार

विधि:

1.एक कटोरे में सारी सामग्री को 1/4 कप दूध में मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह से फेटे और
2.मिश्रण में प्रत्येक ब्रेड स्लाइस पर लगाना है
3.और पहले ही 200°C तापमान पर माइक्रोवेव ओवन को गर्म ले।
4.अब इसमें टोस्ट को रखकर गर्म करना है।
5.इसे ओवन से उतारकर पुदीना चटनी, केचअप के साथ परोसे।

मैंगो आइसक्रीम। (mango ice-cream)

घर मे कैसे बनाएं मैंगो आइसक्रीम

सामग्री:
400 ग्राम आम
3/4कप मिल्क क्रीम
1/4कप दूध
5बड़े चम्मच चीनी
1छोटा चम्मच इलायची पाउडर
5 छोटे चम्मच मिल्क पाउडर
1चुटकी सेंधा नमक
थोड़े मेवे सजाने के लिए
, आइसक्रेम कंटेनर
छोटी शीट बटर पेपर 

विधि:
1 आम को धोकर छिलका उतारकर ले।
2 गूदा निकालकर मिक्सी में पीस लें।
3 अब क्रीम मे थोड़ा थोड़ा दूध मिलाकर मिश्रण को अच्छे से मिलाएं ओर चाय तो मिक्सी में भी एक दो मिनट मिला लेंगे।
4 आम के गुदे मे फेंटी हुई क्रीम, चीनी, इलायची पाउडर,मिल्क पाउडर और सेंधा नमक मिलाकर मिक्सी में 3से 4बार चलाना है ताकि सारी सामग्री मिल जाए।
 अब इस मिश्रण को एक खाली कंटेनर में डाल दे। डिब्बा बंद करने से पहले बटर पेपर लगा लेना है।
 डिब्बे को 7से 8घंटे के लिए फ्रीजर में रख देंगे।
7 स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रेम तैयार है।
8 परोसने से पहले इसमें मेवे मिलाएं।