Sunday, August 9, 2020

Aloo corn Bonda

ALOO CORN BONDA 

 

सामग्री :


1) कॉर्न के उबले हुए दाने - 1 कप
2)हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 2
3)आलू उबले ओर कसे हुए - 2

4 ) बारीक कटी हुई प्याज -  1

5) 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
6) नमक, लाल मिर्च - स्वादनुसार

विधि:

सबसे पहले आलू में कॉर्न डालेंगे। फिर एक एक करके सभी सामग्री को मिला लेंगे और ब्रैड को एक थोड़ा सा भीगा लेंगे और इसमें आलू वाला मिश्रण भरकर बोंडे को शेप देंगे और फिर कड़ाही में तेल गरम करके तल लेंगे गोल्डन होने तक। गरमा गर्म चटनी के साथ परोसेंगे।


Friday, August 7, 2020

साबुदाने के बड़े | टिक्की | कटलेट

 विडियो क्लिक करे

           साबूदाना बढ़ा घर पर कैसे बनाएं
        https://youtu.be/oczCf8hcHDA
सामग्री :-

साबुदाना-1कप
आलू-2 उबले
ब्रैड -2/3 बीवी
तेल- तलने के लिए
नमक,लालमिर्च- स्वादानुसार
हरी धनियां -2/3 चम्मच
गर्म मसाला-1/2चम्मच
हरी मिर्च -2

विधि:-

1. साबुदाने को 1घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
2. नर्म होने पर उसमे उबले आलू मिला लेंगे।
3. अब ब्रैड को पानी में भिगोकर निचोड़कर साबुदाने में मिलाकर सारे मसाले डालकर 5 मिनट के लिए ढककर रख देंगे।
4. 5मिनट के बाद गोले बनाकर चपटे आकार देकर बडे़ या टिकी जैसे बना लेने है।
5. अब तेल गरम करेंगे ओर फिर आंच कम कर देंगे ओर एक एक करके बडे़ डालेंगे ओर
6.सुनहरी रंग का होने तक तलना है और चटनी के साथ खाएं।
7. संक्षिप्त जानकारी के लिए कैसे बनाएं ऊपर वीडियो देख सकते है ।



मूंग दाल खीरा सलाद

सामाग्री -

मूंग दाल स्प्राउट
खीरा -1, टमाटर-1,पयाज-1, गाजर-1 

नमक चाट मसाला- स्वादानुसार

धनियां के पते

नींबू का रस-1/2चम्मच

विधि
1.  बर्तन में उबले  स्प्रोराउट्स, खीरा, गाजर, टमाटर और प्याज डालकर मिला लेंगे और

2.  अब इसमें सारे मसाले डालकर नींबू का रस और धनियां पत्ते मिलाकर परोसेंगे।

गोभी कोफ़्ता

सामग्री:-
गोभी-1किलो
ब्रैड क्रम 10-12 चम्मच
अरारोट-3-4 चम्मच
हरिमिरच-2-3
गरम मसाला,नमक, लालमिर्च- स्वादनुसर
अनारदाना-15 दाने या इमली

विधि:-
गोभी को मोटे मोटे टुकड़ों में काटकर कूकर में गर्म पानी में उबाल लेना है।
अब इसको अच्छे से मसल लेना है।
नमक,मिर्च और सारे मसाले डालकर इसमें ब्रैड क्रम डालकर रोल बनाकर इसमें अनारदाना डालना है।

ग्रेवी सामग्री:- 
2-3 पायज
2 टमाटर
1/2 चम्मच हल्दी
1/2कप दही
2-3 लहसुन
1/2चम्मच नमक

पायाज़ और टमाटर को पीस लेना है और फाई करना है।
अब इसमें सारे मसाले डालकर ,2-3 मिनट तक पकने है।
अब इसमें कोफ्ते डालकर2-3 मिनट पकने दें और कोफ्ते डालकर बॉयल आने तक पकाना है।
लो गोभी कोफ्ते तैयार हैं।

Tuesday, July 28, 2020

मिक्स स्प्राउट सलाद

कटा खीरा,टमाटर,गाजर
स्प्राउट्स
नमक स्वादानुसार
नींबु रस या चाट मसाला

विधि :-

1. एक गहरे बर्तन में पहले स्प्राउट्स डालें।
2. अब इसमें कटा खीरा,गाजर,टमाटर और हरिमिर्व डाले।
3.अब इसमें नमक और थोड़ा सा चाट मसाला या नींबू रस दाल सकते हैं।
4. सबको अच्छे से मिक्स करेंगे और परोसेंगे हमारा मिक्स सलाद तैयार हैं।

Wednesday, July 22, 2020

फूगोभी सलाद

फूलगोभी 1/2 
खीरा1
गाजर 1/2
काले तिल 1
सरसो सॉस 2
नींबू, अदरक रस
नमक
कालीमिर्च

विधि
एक बर्तन में बारीक कटी फूलगोभी डालकर उसमें गाजर, खीरा मिलाकर सरसों सॉस नींबू का रस और नमक कालीी मिर्च डालकर मिला लेंगे और हमारा फूल गोभी सलाद तैयार है।

फूल मटरी

फूल मथारी कैसे बनाएं घर मे 


सामग्री:
1.मैदा -2कप
2.एजवेन-1 चम्मच
3.नमक -1 चम्मच
4.पिघला घी -1/2 कप
5.पानी - गूंथने के लिए
6.कालीमिर्च - 8-10दाने

विधि -
1. मैदा, नमक, एजवैन और घी मिलाकर शक्त गूंथना है       15मिनट के लिए रख देना है।
2.  अब छोटे छोटे गोले बनाकर उसमे कालीमिर्च लगा           ले।  
3.  कढ़ाई मैं घी गरम करके हल्की आंच में तल लेंगे।
     लो जी मटरी तैयार है। खाएं चाय के साथ  मजे ले।