Thursday, December 6, 2018

Suji Golgappe

(विडिओ के लिए यहाँ निचे लिंक पर  क्लिक करें)


सूजी के गोलपप्पे घर पर कैसे बनाये 


सामग्री :-
  1. सूजी - 1 कटोरी 
  2. तेल -   तलने के लिए 
विधि :
  1. सबसे पहले गोलगप्पो के लिए आटा  गूथ लेंगे।
  2. एक बर्तन में सूजी लेंगे और  
  3. इसमें तेल मिळालेंगे  लगभग 4 चम्मच और इसको अच्छे से मिला लेंगे और फिर
  4. अब इसमे  थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूँथ लेंगे 
  5. और ढककर 10 मिनट के लिए रख देंगे और 
  6. फिर तेल को बहुत गरम  कर लेंगे और 
  7. छोटे छोटे गोलगप्पे बेल लेंगे और तुरंत डाल देंगे तेल में और 
  8. इनको पलटना नहीं है जब तक ये निचे से लाल न हो जायें। 
  9. लीजिये गोलगप्पे तैयार। 

Friday, August 31, 2018

ROSOI CHATPATI: BAISENWALI MOONGFALI (PENUT CRACKER)

ROSOI CHATPATI: BAISENWALI MOONGFALI (PENUT CRACKER): (विडिओ के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें ) KRUKRI BAISEN MOONGFALI(PENUT CRACKER) बैसेंनवाली मूंगफली घर पर कैसे बनाये  सामग्री:...

ROSOI CHATPATI: AAM PAAPAD

ROSOI CHATPATI: AAM PAAPAD: (विडिओ के लिए यहाँ निचे क्लिक् करें ) AAM PAPPAD आम का पापड़ घर पर कैसे बनायें  सामग्री:- आम - २  चाट मसाला- 1 चम्मच  ...

AAM PAAPAD

(विडिओ के लिए यहाँ निचे क्लिक् करें )

आम का पापड़ घर पर कैसे बनायें 

सामग्री:-

आम - २ 
चाट मसाला- 1 चम्मच 
कालानमक - स्वादानुसार 
चीनी- 100 ग्राम 
ईलयेची पाउडर-  1चम्मच 
घी - 1/2 चम्मच 


विधि-
  1. आम को छील लेंगे और अब इनको  
  2. मिक्सी में पीस लेंगे पानी नहीं डालना है 
  3. अब इसे हम गैस में पैन में डालकर पका लेंगे 
  4. पैन में आम पिसा हुवा डालेंगे और इसमें अब सारी सामग्री डालकर अच्छे से पका लेंगे फिर 
  5. इसे चेक कर लेंगे थोड़ा सा अंगूठे और उंगली की मदद से  (कृपया विडिओ में देखें)
  6. फिर एक स्टील की थाली में घी को चुपड़ लेंगे और अब
  7. इस मिश्रण को थाली में डाल देंगे और तुरंत फैला लेंगेऔर धुप में दो दिन तक सूखा लेंगे  
  8. पहले दिन जब यह एक तरफ से सुख जाइएगा तो फिर दूसरी तरफ पलट लेंगे और फिर सूखने के लिए रख देंगे. 
  9. जब यह सुख जाइएगा तो इसको टुकड़ो में काट लेंगे और रख लेंगे   (स्टोर करने केलिए किसी डब्बे में रखे ). 

Tuesday, August 14, 2018

BAISENWALI MOONGFALI (PENUT CRACKER)

(विडिओ के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें )


बैसेंनवाली मूंगफली घर पर कैसे बनाये 

सामग्री:-
  1. कच्ची मूंगफली - 150 ग्राम 
  2. बैसन  -3 चम्मच 
  3. चावल का आटा- 3 चम्मच  
  4. नमक/पानी -आवश्कतानुसार 
  5. लालमिर्च,कालीमिर्च ,चाटमसाला -1/2  चम्मच 
  6. तेल - तलने के लिए 
विधि:-
  1. सबसे पहले हम कच्ची मूंगफली को एक गहरे बर्तन में डाल लेंगे और 
  2. उसमे बैसन  को मिला लेंगे और 
  3. फिर मसाले डालेंगे और अच्छे से मिला लेंगे 
  4. और चावल का आटा  भी डाल देंगे और 
  5. एक चम्मच तेल डालेंगे और फिर 
  6. थोड़ा पानी डालकर मिला लेंगे और रख लेंगे 5-10 मिनट तक और फिर 
  7. आखिर में नमक डालकर मिला लेंगे 
  8. तेल गरम होने पर उसमे तलेंगे करारा होने तक| 

Thursday, August 2, 2018

Paneer masala matar

(विडिओ के लिए निचे लिंक पर क्लिक करे)

पनीर मसाला मटर घर पर कैसे बनायें 

 


सामग्री: 
  1. पनीर  -250 ग्राम 
  2. उबले मटर -100  ग्राम 
  3. टमाटर -२ 
  4. प्याज -२ 
  5. तेल - 4 -6 चम्मच 
  6. पानी -आवश्कतानुसार 
  7. मसाले - हल्दी ,गरम मसाला,जीरा (साबुत/पिसा)- 1/2 चम्मच 
  8. धनिया पिसा -२ चम्मच, लालमिर्च/नमक -स्वादनुसार 
  9. हरीमिर्च-२,धनियापत्ती - २-3 चम्मच,कालीमिर्च पीसी-1/4 चम्मच,तेजपत्ता/दालचीनी -1 
  10. लहसुन अदरक पिसा -1 चम्मच 
विधि :
  1. सबसे पहले तेल गर्म करेंगे और फिर इस खड़े मसाले डालेंगे और थोड़ा भून लेंगे फिर 
  2. इसमें प्याज डालेंगे और भून लेंगे और 
  3. टमाटर और हरी ,अदरक लहसुन पेस्ट भी दाल देंगे और भून देंगे और टांडा करके पीस लेंगे 
  4. अब उसी बर्तन में पनीर को डालेंगे और  हल्का सा भून लेंगे 
  5. फिर इसमें सारे मसाले डालेंगे और भूंन लेंगे बस नमक आखिर में डालेंगे 
  6. अब इसमें मोटर डालेंगे और फिर जो मसाला हमने पिसा है उसको डालेंगे और 
  7. अगर  पानी की जरुरत है तो थोड़ा सा डालकर पका लेंगे 
  8. लीजिए मसाला मटर तैयार है। PANEER MASALA MATAR

Tuesday, July 31, 2018

Palak paneer

विडिओ के लिए निचे LINK  पर  क्लिक करें 

पालक  पनीर घर पर कैसे बनाए 

सामग्री :
  1. उबला पालक -500 ग्राम 
  2. पनीर -250 ग्राम 
  3. तेल -2 चम्मच 
  4. प्याज -1 
  5. लहसुन अदरक पिसा - 1 चम्मच 
  6. टमाटर,हरीमिर्च  -२-3 
  7. तेजपत्ता,दालचीनी  -1 
  8. धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  9. साबुत जीरा -1 चम्मच 
  10. पिसा जीरा -1/२  चम्मच 
  11. नमक - स्वादानुसार 
  12. हल्दी -1/२ चम्मच  
  13. क्रीम -4 -5 चम्मच 
विधि :
  1. सबसे पहले एक बर्तन में तेल गर्म करेंगे फिर इसमें सारे खड़े मसाले डालेंगे और हल्का सा भून लेंगे 
  2. फिर इसमें प्याज,लहसुन अदरक पिसा हुवा और हरीमिर्च  डालेंगे फिर टमाटर डालकर भून लेंगे और ढककर पकाएंगे।  
  3. फिर इसमें उबला पालक डालकर थोड़ी देर पका लेंगे अब 
  4. इसमें से खड़े मसाले निकाल लेंगे और इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद पीस लेंगे और फिर 
  5. एक बर्तन में तेल गर्म करेंगे और पनीर को थोड़ा भून लेंगे और सारे मसाले डाल  लेंगे और 
  6. थोड़ा भून लेंगे और फिर आखिर में जो पिसा हुवा पालक मिश्रण है वो सब डाल देंगे और थोड़ा पानी भी 
  7. नमक डालेगे और आखिर में क्रीम डालकर परोसेंगे।