Tuesday, July 31, 2018

Palak paneer

विडिओ के लिए निचे LINK  पर  क्लिक करें 

पालक  पनीर घर पर कैसे बनाए 

सामग्री :
  1. उबला पालक -500 ग्राम 
  2. पनीर -250 ग्राम 
  3. तेल -2 चम्मच 
  4. प्याज -1 
  5. लहसुन अदरक पिसा - 1 चम्मच 
  6. टमाटर,हरीमिर्च  -२-3 
  7. तेजपत्ता,दालचीनी  -1 
  8. धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  9. साबुत जीरा -1 चम्मच 
  10. पिसा जीरा -1/२  चम्मच 
  11. नमक - स्वादानुसार 
  12. हल्दी -1/२ चम्मच  
  13. क्रीम -4 -5 चम्मच 
विधि :
  1. सबसे पहले एक बर्तन में तेल गर्म करेंगे फिर इसमें सारे खड़े मसाले डालेंगे और हल्का सा भून लेंगे 
  2. फिर इसमें प्याज,लहसुन अदरक पिसा हुवा और हरीमिर्च  डालेंगे फिर टमाटर डालकर भून लेंगे और ढककर पकाएंगे।  
  3. फिर इसमें उबला पालक डालकर थोड़ी देर पका लेंगे अब 
  4. इसमें से खड़े मसाले निकाल लेंगे और इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद पीस लेंगे और फिर 
  5. एक बर्तन में तेल गर्म करेंगे और पनीर को थोड़ा भून लेंगे और सारे मसाले डाल  लेंगे और 
  6. थोड़ा भून लेंगे और फिर आखिर में जो पिसा हुवा पालक मिश्रण है वो सब डाल देंगे और थोड़ा पानी भी 
  7. नमक डालेगे और आखिर में क्रीम डालकर परोसेंगे।  


No comments:

Post a Comment