Friday, August 31, 2018
ROSOI CHATPATI: BAISENWALI MOONGFALI (PENUT CRACKER)
ROSOI CHATPATI: BAISENWALI MOONGFALI (PENUT CRACKER): (विडिओ के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें ) KRUKRI BAISEN MOONGFALI(PENUT CRACKER) बैसेंनवाली मूंगफली घर पर कैसे बनाये सामग्री:...
ROSOI CHATPATI: AAM PAAPAD
ROSOI CHATPATI: AAM PAAPAD: (विडिओ के लिए यहाँ निचे क्लिक् करें ) AAM PAPPAD आम का पापड़ घर पर कैसे बनायें सामग्री:- आम - २ चाट मसाला- 1 चम्मच ...
AAM PAAPAD
(विडिओ के लिए यहाँ निचे क्लिक् करें )
आम का पापड़ घर पर कैसे बनायें
सामग्री:-
आम - २
चाट मसाला- 1 चम्मच
कालानमक - स्वादानुसार
चीनी- 100 ग्राम
ईलयेची पाउडर- 1चम्मच
घी - 1/2 चम्मच
विधि-
- आम को छील लेंगे और अब इनको
- मिक्सी में पीस लेंगे पानी नहीं डालना है
- अब इसे हम गैस में पैन में डालकर पका लेंगे
- पैन में आम पिसा हुवा डालेंगे और इसमें अब सारी सामग्री डालकर अच्छे से पका लेंगे फिर
- इसे चेक कर लेंगे थोड़ा सा अंगूठे और उंगली की मदद से (कृपया विडिओ में देखें)
- फिर एक स्टील की थाली में घी को चुपड़ लेंगे और अब
- इस मिश्रण को थाली में डाल देंगे और तुरंत फैला लेंगेऔर धुप में दो दिन तक सूखा लेंगे
- पहले दिन जब यह एक तरफ से सुख जाइएगा तो फिर दूसरी तरफ पलट लेंगे और फिर सूखने के लिए रख देंगे.
- जब यह सुख जाइएगा तो इसको टुकड़ो में काट लेंगे और रख लेंगे (स्टोर करने केलिए किसी डब्बे में रखे ).
Tuesday, August 14, 2018
BAISENWALI MOONGFALI (PENUT CRACKER)
(विडिओ के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें )
बैसेंनवाली मूंगफली घर पर कैसे बनाये
सामग्री:-
- कच्ची मूंगफली - 150 ग्राम
- बैसन -3 चम्मच
- चावल का आटा- 3 चम्मच
- नमक/पानी -आवश्कतानुसार
- लालमिर्च,कालीमिर्च ,चाटमसाला -1/2 चम्मच
- तेल - तलने के लिए
विधि:-
- सबसे पहले हम कच्ची मूंगफली को एक गहरे बर्तन में डाल लेंगे और
- उसमे बैसन को मिला लेंगे और
- फिर मसाले डालेंगे और अच्छे से मिला लेंगे
- और चावल का आटा भी डाल देंगे और
- एक चम्मच तेल डालेंगे और फिर
- थोड़ा पानी डालकर मिला लेंगे और रख लेंगे 5-10 मिनट तक और फिर
- आखिर में नमक डालकर मिला लेंगे
- तेल गरम होने पर उसमे तलेंगे करारा होने तक|
Thursday, August 2, 2018
Paneer masala matar
(विडिओ के लिए निचे लिंक पर क्लिक करे)
पनीर मसाला मटर घर पर कैसे बनायें
सामग्री:
- पनीर -250 ग्राम
- उबले मटर -100 ग्राम
- टमाटर -२
- प्याज -२
- तेल - 4 -6 चम्मच
- पानी -आवश्कतानुसार
- मसाले - हल्दी ,गरम मसाला,जीरा (साबुत/पिसा)- 1/2 चम्मच
- धनिया पिसा -२ चम्मच, लालमिर्च/नमक -स्वादनुसार
- हरीमिर्च-२,धनियापत्ती - २-3 चम्मच,कालीमिर्च पीसी-1/4 चम्मच,तेजपत्ता/दालचीनी -1
- लहसुन अदरक पिसा -1 चम्मच
विधि :
- सबसे पहले तेल गर्म करेंगे और फिर इस खड़े मसाले डालेंगे और थोड़ा भून लेंगे फिर
- इसमें प्याज डालेंगे और भून लेंगे और
- टमाटर और हरी ,अदरक लहसुन पेस्ट भी दाल देंगे और भून देंगे और टांडा करके पीस लेंगे
- अब उसी बर्तन में पनीर को डालेंगे और हल्का सा भून लेंगे
- फिर इसमें सारे मसाले डालेंगे और भूंन लेंगे बस नमक आखिर में डालेंगे
- अब इसमें मोटर डालेंगे और फिर जो मसाला हमने पिसा है उसको डालेंगे और
- अगर पानी की जरुरत है तो थोड़ा सा डालकर पका लेंगे
- लीजिए मसाला मटर तैयार है। PANEER MASALA MATAR
Tuesday, July 31, 2018
Palak paneer
विडिओ के लिए निचे LINK पर क्लिक करें
पालक पनीर घर पर कैसे बनाए
सामग्री :
- उबला पालक -500 ग्राम
- पनीर -250 ग्राम
- तेल -2 चम्मच
- प्याज -1
- लहसुन अदरक पिसा - 1 चम्मच
- टमाटर,हरीमिर्च -२-3
- तेजपत्ता,दालचीनी -1
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- साबुत जीरा -1 चम्मच
- पिसा जीरा -1/२ चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हल्दी -1/२ चम्मच
- क्रीम -4 -5 चम्मच
विधि :
- सबसे पहले एक बर्तन में तेल गर्म करेंगे फिर इसमें सारे खड़े मसाले डालेंगे और हल्का सा भून लेंगे
- फिर इसमें प्याज,लहसुन अदरक पिसा हुवा और हरीमिर्च डालेंगे फिर टमाटर डालकर भून लेंगे और ढककर पकाएंगे।
- फिर इसमें उबला पालक डालकर थोड़ी देर पका लेंगे अब
- इसमें से खड़े मसाले निकाल लेंगे और इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद पीस लेंगे और फिर
- एक बर्तन में तेल गर्म करेंगे और पनीर को थोड़ा भून लेंगे और सारे मसाले डाल लेंगे और
- थोड़ा भून लेंगे और फिर आखिर में जो पिसा हुवा पालक मिश्रण है वो सब डाल देंगे और थोड़ा पानी भी
- नमक डालेगे और आखिर में क्रीम डालकर परोसेंगे।
Monday, July 30, 2018
Hyderabadi CHIKEN BIRYANI
विडिओ के लिए निचे क्लिक करें
चिकेन बिरयानी घर पर कैसे बनाये
सामग्री :
- चिकन -500 ग्राम
- दही -100 ग्राम
- भीगे चावल -500 ग्राम
- पुदीना और धनियापती - 1 कटोरी
- तेल -1 /२ कटोरी
- देसी घी -4 चम्मच
- शाही जीरा,हल्दी या खानेवाला रंग -1 चम्मच
- नमक/लालमिर्च -स्वादनुसार
- धनिया पाउडर - 2 चम्मच
- गरम मसाला/जीरा पाउडर - 1 -1 चम्मच
- प्याज -2 -3,अदरक लहसुन पिसा- २ चम्मच ,निम्बू-1,हरीमर्च-2
- इलाची -4,दालचीनी -1,तेजपत्ता -1
- केवड़ा, बिरयानी मसाला -3 चम्मच
- पानी -आवश्कतानुसार
विधि :
- सबसे पहले चावल को धोकर पानी निकालकर रख लेंगे उसके बाद
- चिकन को भी धोकर एक बर्तन में दही डालकर रख लेंगे और फिर इसमें सारे मसाले भी डालदेंगे और आखिर में धनिया और पुदीना पती,बिरयानी मसाला और निम्बू रस और तेल डालकर आधे घंटे के लिए रख देंगे.
- अब एक बर्तन में तेल गरम करेंगे और उसमे सारे खड़े मसाले और प्याज को भून लेंगे और अलग निकाल लेंगे।
- अब उसी बर्तन में पानी गरम करेंगे और चावल को थोड़ी देर पका लेंगे जब तक पानी सूख न जाए |
- अब हम एक बड़ी कड़ाई लेंगे और
- पहले दही वाला चिकेन डालेगे फिर चावल और फिर से भुना हुवा प्याज,खड़े मसाले और पुदीना, धनियापत्ती और
- फिर से चावल ,चिकेन फिर लास्ट में कलर और केवड़ा और देसी घी डालेंगे
- अब कड़ाई को बंद करेंगे और आटे से सील करंगे चारो तरफ से ताकि भाप बहार न निकले और धीमे आंच पर 30 -40 मिनट पका लेंगे धीमी आंच पर|
Subscribe to:
Posts (Atom)


