Monday, July 30, 2018

Hyderabadi CHIKEN BIRYANI

विडिओ के लिए निचे क्लिक करें 

चिकेन बिरयानी घर पर कैसे बनाये 


सामग्री :
  1. चिकन -500 ग्राम 
  2. दही -100 ग्राम 
  3. भीगे चावल -500 ग्राम 
  4. पुदीना और धनियापती - 1 कटोरी 
  5. तेल -1 /२ कटोरी 
  6. देसी घी -4 चम्मच 
  7. शाही जीरा,हल्दी या खानेवाला रंग  -1 चम्मच 
  8. नमक/लालमिर्च  -स्वादनुसार 
  9. धनिया पाउडर - 2 चम्मच 
  10. गरम मसाला/जीरा पाउडर - 1 -1  चम्मच 
  11. प्याज -2 -3,अदरक लहसुन पिसा- २ चम्मच ,निम्बू-1,हरीमर्च-2 
  12. इलाची -4,दालचीनी -1,तेजपत्ता -1 
  13. केवड़ा, बिरयानी मसाला -3 चम्मच 
  14. पानी -आवश्कतानुसार 
विधि :
  1. सबसे पहले चावल को धोकर पानी निकालकर रख लेंगे उसके बाद 
  2.  चिकन को भी धोकर एक बर्तन में दही डालकर रख लेंगे और फिर इसमें सारे मसाले भी डालदेंगे और आखिर में धनिया और पुदीना पती,बिरयानी मसाला और निम्बू रस और तेल डालकर आधे घंटे के लिए रख देंगे. 
  3. अब एक बर्तन में तेल गरम करेंगे और उसमे सारे खड़े मसाले और प्याज को भून लेंगे और अलग निकाल लेंगे।
  4. अब उसी  बर्तन  में पानी गरम करेंगे और चावल को थोड़ी देर पका लेंगे जब तक पानी सूख न जाए | 
  5. अब हम एक बड़ी कड़ाई लेंगे और 
  6. पहले दही वाला चिकेन डालेगे फिर चावल और फिर से  भुना हुवा प्याज,खड़े मसाले और पुदीना, धनियापत्ती और 
  7.   फिर से चावल ,चिकेन फिर लास्ट में कलर और केवड़ा और देसी घी डालेंगे 
  8. अब कड़ाई को बंद करेंगे और आटे  से सील  करंगे चारो तरफ से ताकि भाप बहार न निकले और धीमे आंच पर 30 -40  मिनट पका लेंगे धीमी आंच पर| 





No comments:

Post a Comment