Tuesday, July 31, 2018

Palak paneer

विडिओ के लिए निचे LINK  पर  क्लिक करें 

पालक  पनीर घर पर कैसे बनाए 

सामग्री :
  1. उबला पालक -500 ग्राम 
  2. पनीर -250 ग्राम 
  3. तेल -2 चम्मच 
  4. प्याज -1 
  5. लहसुन अदरक पिसा - 1 चम्मच 
  6. टमाटर,हरीमिर्च  -२-3 
  7. तेजपत्ता,दालचीनी  -1 
  8. धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  9. साबुत जीरा -1 चम्मच 
  10. पिसा जीरा -1/२  चम्मच 
  11. नमक - स्वादानुसार 
  12. हल्दी -1/२ चम्मच  
  13. क्रीम -4 -5 चम्मच 
विधि :
  1. सबसे पहले एक बर्तन में तेल गर्म करेंगे फिर इसमें सारे खड़े मसाले डालेंगे और हल्का सा भून लेंगे 
  2. फिर इसमें प्याज,लहसुन अदरक पिसा हुवा और हरीमिर्च  डालेंगे फिर टमाटर डालकर भून लेंगे और ढककर पकाएंगे।  
  3. फिर इसमें उबला पालक डालकर थोड़ी देर पका लेंगे अब 
  4. इसमें से खड़े मसाले निकाल लेंगे और इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद पीस लेंगे और फिर 
  5. एक बर्तन में तेल गर्म करेंगे और पनीर को थोड़ा भून लेंगे और सारे मसाले डाल  लेंगे और 
  6. थोड़ा भून लेंगे और फिर आखिर में जो पिसा हुवा पालक मिश्रण है वो सब डाल देंगे और थोड़ा पानी भी 
  7. नमक डालेगे और आखिर में क्रीम डालकर परोसेंगे।  


Monday, July 30, 2018

Hyderabadi CHIKEN BIRYANI

विडिओ के लिए निचे क्लिक करें 

चिकेन बिरयानी घर पर कैसे बनाये 


सामग्री :
  1. चिकन -500 ग्राम 
  2. दही -100 ग्राम 
  3. भीगे चावल -500 ग्राम 
  4. पुदीना और धनियापती - 1 कटोरी 
  5. तेल -1 /२ कटोरी 
  6. देसी घी -4 चम्मच 
  7. शाही जीरा,हल्दी या खानेवाला रंग  -1 चम्मच 
  8. नमक/लालमिर्च  -स्वादनुसार 
  9. धनिया पाउडर - 2 चम्मच 
  10. गरम मसाला/जीरा पाउडर - 1 -1  चम्मच 
  11. प्याज -2 -3,अदरक लहसुन पिसा- २ चम्मच ,निम्बू-1,हरीमर्च-2 
  12. इलाची -4,दालचीनी -1,तेजपत्ता -1 
  13. केवड़ा, बिरयानी मसाला -3 चम्मच 
  14. पानी -आवश्कतानुसार 
विधि :
  1. सबसे पहले चावल को धोकर पानी निकालकर रख लेंगे उसके बाद 
  2.  चिकन को भी धोकर एक बर्तन में दही डालकर रख लेंगे और फिर इसमें सारे मसाले भी डालदेंगे और आखिर में धनिया और पुदीना पती,बिरयानी मसाला और निम्बू रस और तेल डालकर आधे घंटे के लिए रख देंगे. 
  3. अब एक बर्तन में तेल गरम करेंगे और उसमे सारे खड़े मसाले और प्याज को भून लेंगे और अलग निकाल लेंगे।
  4. अब उसी  बर्तन  में पानी गरम करेंगे और चावल को थोड़ी देर पका लेंगे जब तक पानी सूख न जाए | 
  5. अब हम एक बड़ी कड़ाई लेंगे और 
  6. पहले दही वाला चिकेन डालेगे फिर चावल और फिर से  भुना हुवा प्याज,खड़े मसाले और पुदीना, धनियापत्ती और 
  7.   फिर से चावल ,चिकेन फिर लास्ट में कलर और केवड़ा और देसी घी डालेंगे 
  8. अब कड़ाई को बंद करेंगे और आटे  से सील  करंगे चारो तरफ से ताकि भाप बहार न निकले और धीमे आंच पर 30 -40  मिनट पका लेंगे धीमी आंच पर| 





MIX MIXTURE

विडिओ के लिए निचे क्लिक करें 

मिक्स दालसेव घर पर कैसे बनायें  


सामग्री:
  1. पोहे,  -1 कटोरी 
  2. मुरमुरे - 1 कटोरी 
  3. बैसेन की घर की बनी दालसेव-1 कटोरी  
  4. मखाने -1 छोटी कटोरी 
  5. चना दाल भुनी हुए पैकेट में 
  6. मूंगफली-1 छोटी कटोरीपहले सरे कड़ीपत्ता -10 -15 
  7. किसमिश -1 /2  कटोरी 
  8. तेल - तलने और  फ्राई करने के लिए 
  9. मसाले मिक्स करके -लालमिर्च/कालानमक-स्वादनुसार,चीनी पाउडर-२ चम्मच, सरसो दाने 1 /2 चम्मच,निम्बू रस -1 चम्मच 


विधि :
  1. सबसे पहले  सारी सामग्री को तेल में फ्राई कर लेंगे (वीडियो लिंक में क्लिक करें )
  2. इसके बाद एक बड़ा कटोरा लेंगे और उसमे सारी तमसाले ली हुए सामान को मिलालेंगे और फिर इसमें सारे मिला लेंगे और फिर ऊपर से सरसो का तड़का डालेंगे और निम्बू का रस डालकर  अच्छे से मिळालेंगे और जब बिलकुल ठंडा हो जाए तो किसी भी एयरटाइट बर्तन में भरकर  रख लेंगे और चाय के साथ परोसेंगे।  

Sunday, July 29, 2018

FRIED MOMO OF MIX VEGETABLE

(विडिओ  के लिए  क्लिक करें )

सब्जियों  के मोमो घर पर  बनाएं


Thursday, July 26, 2018

Potato Smileys


My Channel link
https://www.youtube.com/channel/UC6GHiQmMyKHloC_Wac7qhvvzg

  LINK:     POTATO SMILEY

सामग्री :

  1. उबले आलू -3  
  2. ब्रेड चुरा -4 चम्मच 
  3. कॉर्न फ्लौर - 4 चम्मच
  4. नमक और कालीमिर्च - स्वादानुसार 
  5. तेल तलने के लिए 

बनाने की विधि : 

  1. सबसे पहले आलू को छील लेंगे और कद्दूकस लेंगे।  
  2. अब इसमें  ब्रेड चुरा और कोर्न्फ्लौर मिला लेंगे इसके बाद
  3. अब इसमें नमक और कालीमिर्च पाउडर मिला लेंगे और 10 मिनट के लिए ठंडा होने फ्रिज में रख देंगे। 
  4. अब फ्रिज से निकाल लेंगे और दो भाग करेंगे और 
  5. एक पॉलीथिन बीछा लेंगे और उसपर रखकर बेलेंगे और फिर 
  6. गोलाकार चीज़ से गोल काट लेंगे और इसका मुँह और आंखें बना लेंगे और तेल में तल लेंगे हल्का भूरा होने तक और फिर परोसेंगे।

Wednesday, July 25, 2018

Mutton Dahiwala

https://youtu.be/yB5puU58m9c
Mutton (Meat) contains high quality proteinessential amino acidsand high levels of valuable micronutrients including ironzinc and vitamin B.

मटन (मीट ) दहीवाला घर पर कैसे बनाए 

सामग्री :
  1. बिना हड्डी का मीट - 500 ग्राम 
  2. तेल -4 चम्मच 
  3. दही- 200 ग्राम 
  4. लहसुन अदरक पेस्ट -२ चम्मच 
  5. नमक/लालमिर्च - स्वादानुसार 
  6. पानी- आवश्कतानुसार
विधि :
  1. सबसे पहले एक बर्तन में तेल गर्म करें और मीट के सारे टुकड़ो को भून लेंगे दोनों तरफ से  फिर 
  2. इसमें सारे मसाले डालेंगे बस नमक छोड़कर और फिर भुनगे जब 
  3. मसाले भून जायेंगे तो इसमे लहसुन और अदरक का मिश्रण डालेंगे और भून लेंगे 
  4. अब इसमें दही डालेंगे और अच्छे से मिला लेंगे जब तक सारे मसालो में से तेल न छूटे  फिर 
  5. इसमें थोड़ा पानी मिला लेंगे और एक उबाल आने के बाद इस मिश्रण को कुकर में पकाएंगे कम से कम 10  सिटी आने तक और 
  6. धनियापत्ती डालकर परोसेंगे।  


mutton (meat) dahiwala

(विडिओ के लिए निचे लिंक पर क्लिक करें )

MUTTON DAHIWALA
मटन (मीट ) दहीवाला घर पर कैसे बनाए 

सामग्री :
  1. बिना हड्डी का मीट - 500 ग्राम 
  2. तेल -4 चम्मच 
  3. दही- 200 ग्राम 
  4. लहसुन अदरक पेस्ट -२ चम्मच 
  5. नमक/लालमिर्च - स्वादानुसार 
  6. पानी- आवश्कतानुसार
विधि :
  1. सबसे पहले एक बर्तन में तेल गर्म करें और मीट के सारे टुकड़ो को भून लेंगे दोनों तरफ से  फिर 
  2. इसमें सारे मसाले डालेंगे बस नमक छोड़कर और फिर भुनगे जब 
  3. मसाले भून जायेंगे तो इसमे लहसुन और अदरक का मिश्रण डालेंगे और भून लेंगे 
  4. अब इसमें दही डालेंगे और अच्छे से मिला लेंगे जब तक सारे मसालो में से तेल न छूटे  फिर 
  5. इसमें थोड़ा पानी मिला लेंगे और एक उबाल आने के बाद इस मिश्रण को कुकर में पकाएंगे कम से कम 10  सिटी आने तक और 
  6. धनियापत्ती डालकर परोसेंगे।  


Wednesday, July 18, 2018

DAHI KABAB

वीडियो के लिए  ⇩ क्लिक करें 

दही कबाब घर पर कैसे बनायें 

 दही कबाब 


सामग्री :
  1. ब्रेड -4 पीस 
  2. पानी निकला हुवा दही - 100 ग्राम 
  3. प्याज - 1 छोटा 
  4. शिमलामिर्च लाल/हरी - २ चम्मच 
  5. हरी मिर्च -२ 
  6. धनियापत्ती -२ चम्मच 
  7. चाट मसाला / धनिया  /जीरापाउडर  -1/२ चम्मच 
  8. नमक/काली मिर्च  -1 चम्मच 
  9. तेल - तलने के लिए 
  10. पानी - 1/२ कप 

विधि :
  1. सबसे पहले दही को मलमल के कपडे में बांधकर सारा पानी निकाल लेंगे कम से कम 4 घंटे।   
  2. फिर एक बर्तन में दही डालेंगे और उसमे सारी कटी सब्जी डालेंगे और फिर  
  3. सारे मसाले डालकर मिला लेंगे और  नमक थोड़ी देर में डालना है। 
  4. अब सारे ब्रेड को कोनो से काट लेंगे और 
  5. बैलेंन से बैल लेंगे ताकि थोड़ी पतली परत बन जाय फिर 
  6. इसमें जो दही का मिक्सचर है भरना है और एक पॉलीथिन पेपर पर रखकर 
  7. अब इसको बंद करना है तो चारो तरफ से पानी लगाकर  बंद करेंगे, इसी तरह सारे कर लेंगे और 
  8. गरम तेल में तल लेंगे जब तक हल्का भूरा न हो जाय। 
  9. अब इसे गरमा गरम किसी भी चटनी के साथ  परोसेंगे। 

Saturday, July 14, 2018

French Fries

(विडिओ के लिए यहाँ निचे क्लिक करें )

FRENCH FRIES
फ्रेंच फ्राइज घर पर कैसे बने


सामग्री :

  1. आलू -3 बड़े 
  2. तेल - तलने  के लिए  
  3. कालीमिर्च पाउडर-स्वादनुसार 
  4. नमक - 2 चम्मच 
  5. पानी - 1 लीटर 
विधि : 
  1. सबसे पहले अालूवों को छील लेंगे और दोनों तरफ से किनारे काट लेंगे फिर 
  2. इनको  दो हिस्सों में लंबाई में काट लेंगे फिर 
  3. पहले हिस्से को दो भागो में काट लेंगे और  दुबारा से लम्बे-लम्बे काट लेंगे 
  4. अब पानी को गरम करेंगे और उसमे डालने से पहले सारे आलू ठंडे पानी में धो लेंगे और फिर डालेंगे 
  5. और नमक भी डाल देंगे और  लगभग 5 -7  मिनट तक पका लेंगे और फिर 
  6. पानी से निकाल लेंगे और सूती कपडे में सूखा लेंगे फिर 
  7. इसको एक ज़िप पाउच में रखकर फ्रीज़र में एक घंटे तक रखेंगे और 
  8. फिर निकालकर गरम तेल में तल लेंगे जब तक अच्छे से कड़क न हो जाए 
  9. अब इन पर कालीमिर्च बुरककर परोसेंगे।  

Saturday, July 7, 2018

POTATO SMILEY | हँसते हुए आलू टिक्की | STARTER | SNACK




  LINK:     POTATO SMILEY

सामग्री :

  1. उबले आलू -3  
  2. ब्रेड चुरा -4 चम्मच 
  3. कॉर्न फ्लौर - 4 चम्मच
  4. नमक और कालीमिर्च - स्वादानुसार 
  5. तेल तलने के लिए 

बनाने की विधि : 

  1. सबसे पहले आलू को छील लेंगे और कद्दूकस लेंगे।  
  2. अब इसमें  ब्रेड चुरा और कोर्न्फ्लौर मिला लेंगे इसके बाद
  3. अब इसमें नमक और कालीमिर्च पाउडर मिला लेंगे और 10 मिनट के लिए ठंडा होने फ्रिज में रख देंगे। 
  4. अब फ्रिज से निकाल लेंगे और दो भाग करेंगे और 
  5. एक पॉलीथिन बीछा लेंगे और उसपर रखकर बेलेंगे और फिर 
  6. गोलाकार चीज़ से गोल काट लेंगे और इसका मुँह और आंखें बना लेंगे और तेल में तल लेंगे हल्का भूरा होने तक और फिर परोसेंगे।