Friday, January 26, 2018

CHOCLATE CHASKA BITE


चॉकलेट चस्का बाइट 


सामग्री :

  1.  मैदा - 1-1/2  कप 
  2. १ बड़ा चम्मच कोको  पाउडर 
  3. 2 बड़े चम्मच  चौकलेट पाउडर 
  4. 1/२ कप घी मोयन के लिए 
  5. 1/२ कप  पीसी चीनी 
  6. २ बून्द चौकलेट ेस्संस

विधि :

  1. सबसे पहले मैदा,कोको पाउडर  और चौकलेट पाउडर को एक साथ छान लेंगे और 
  2. इस में पीसी चीनी,चौकलेट  और  ेस्संस और घी
  3. डालकर कड़ा आटा  गूँथ लेंगे और आधे घंटे तक फ्रिज में सेट होने के लिए रखना है और फिर निकाल लेना है।  
  4. अब किसी भी आकर के बाइट काट ले और 150 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गरम ओवन में रखकर बेक करेंएंगे। 

CHOLIYA PAAPDI

PAAPDI
PAAPDI CHAAT (विडिओ के लिए यहाँ क्लिक करें )

छोलिया पापड़ी घर पर कैसे बनायें 




सामग्री :

  1. डेढ़ कप बैसन 
  2. 1/2 कप -पिसा छोलिया 
  3. 1/2 चम्मच- नमक,लालमिर्च व चाटमसाला 
  4. २-1 /2  चम्मच-  तेल या घी 
  5. तलने के लिए पर्याप्त तेल या घी 

विधि :

  1. सबसे पहले बैसन को छान लेना है और फिर उसमे 
  2. नमक और मसाले डालेंगे और पिसा छोलिया भी डाल देंगे और थोड़ा तेल डालकर  गूँथ लेंगे।   
  3. अब छोटी छोटी लोइयां बनाकर पतली पतली बैलें और गर्म तेल में तेज आंच पर तलनी है और जल्दी जल्दी निकालनी है।  

MILK RUBDI SWEET DISH


घर पर रबड़ी कैसे बनायें 


सामग्री :

  1. दूध - 1 किलोलिटर 
  2. चीनी - 50 ग्राम 
  3. इलायची पाउडर - 1/२ चम्मच 
  4. ड्राई फ्रूट - पसंद के स्वादनुसार 



विधि :


  1. सबसे पहले दूध को उबालेंगें और
  2.  तब तक उबालेंगे जब तक आधा और गाड़ा हो जाये । 
  3. इस दूध को धीमी आंच पर पकाएंगे और कलछी से घूमाते रहेंगे । 
  4. अब जितने भी चीनी चाहिए उतना मीठा डालेंगे और 
  5. लो  हमारी रबड़ी तैएर है अब इसको ठंडा करेंगे और ड्राई फ्रूट्स से सजायेंगे और परोसेंगे। 



BANANA TUITY FRUITY CAKE

BANNANA TUITY FRUITY CAKE 


केले का केक घर पर कैसे बनाएं 



सामग्री :
  1. मैदा -1 कटोरी
  2. चीनी - 3/4 कटोरी
  3. सूजी -1/2 कटोरी
  4. दूध -1/2 कप
  5. केला पीसा  - 2 केले  
  6. बेकिंग पाउडर -1/2 चम्मच
  7. नमक -1/2 चम्मच
  8. मीठा सोडा -1/2 चम्मच
  9. टूटी फ्रुटी - २  चम्मच
  10. ड्राइ फ्रूट्स - मनपसंद के थोड़े से
  11. मक्खन पिगला या रिफाइन तेल -1/2 कटोरी  
विधि: 
  1. पहले हम दो बर्तन लेंगे और उसमे से 
  2. पहले में  मैदे और सूजी को छनी से छान  लेंगे  फिर 
  3. इसमें बेकिंग पाउडर,नमक और  खाने वाला मीठा सोडा डालेंगे और अब  
  4. इसके बाद दूसरे बर्तन में  चीनी और माखान को मिलाकर डालेंगे और 
  5. अब धीरे धीरे दोनों सामग्री को मिला लेंगे और दूध भी मिला लेंगे और इस मिश्रण को एक ही दिशा में हिलाकर मिलाना है।  
  6. अब एक केक का बर्तन लेंगे और उसमे बटर पेपर लगाकर थोड़ा सा मैदा छीडक देंगे और अब मिश्रण को इसमें डाल देंगे और 
  7. ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट और टूटी फ्रुटी डाल देंगे और।
  8. अब आख़िर में ओवन को 180° सेंटीग्रेड पर गरम करके इस मिश्रण को 30  मिनट तक पकाएंऔर फिर थोड़ा ठंडा होने पर टुड़के करेंगे और परोसगे।


Thursday, January 25, 2018

BATHU SAAG KA PARANTHA


BATHU साग  PARANTHA

बथुए साग  परांठा घर पर कैसे बनायें 



सामग्री :


  1. आटा - 1 कटोरी
  2. बथुआ उबला हुआ - 50 ग्राम
  3. एजवैन - 1/2 चम्मच
  4. मसाले - नमक,मिर्च - स्वादानुसार
  5. तेल -  1/2  कटोरी 
  6. माखान - स्वादानुसार 


विधि :

  1. सबसे पहले बाथु को उबाल लेंगे और पीस लेंगे 
  2. इसके बाद आटे में नमक,मिर्च,ऐजवेंन थोड़ा सा तेल साथ मिलाकर गूंथना है जरुरत पड़ी तो पानी डालेंगे 
  3. आटा को गूंथने के बाद 10 मिनट तक ढककर रख देंगे और फिर 
  4. तवा गरम करेंगे और आटे की गोल या तिकोने परांठे बना लेंगे और 
  5. गरमा गरम दही या चटनी के साथ परोसेंगे | 




Wednesday, January 24, 2018

BURGER (BURGER CUTLET | TIKKI )

BURGER TIKKI | CUTLET 
BURGER TIKKI VEDIO के लिए क्लिक कर्रें 


स्वादिष्ट बर्गर  घर पर कैसे बनाएं 


सामग्री :
  1. सूजी -1/2  कटोरी  
  2. कॉर्नस्टार्च - 4 चम्मच  
  3. उबले आलू -4-6  
  4. सोया चंक्स भीगे - 1/२  कटोर,  मायोनीज़  ( optional )
  5. गाजर,बीन्स,मटर,धनियापत्ती बारीक़ कटी हुए - २-4 चम्मच 
  6. नमक, लाल मिर्च,चाट मसाला - स्वादनुसार
  7. हरीमिर्च -२,
  8. निम्बू रस - 1 चम्मच 
  9. रेडीमेड बर्गर - 1 पैकेट 
  10. चीज़ स्लाइस रेडीमेड 
  11. प्याज -2 ( 1 गोल कटा, 1 बारीक़ कटा ) 
  12.  टमाटर -२ 
  13. पत्तागोभी  या सैलरी पत्ता,चुकुन्दर पतले कटे -1/२  
  14. बटर - 1/2  कटोरी 
  15. टोमेटो,पिज़्ज़ा सॉस - 1 /2 कटोरी 
  16. तेल - टिक्की त लने के लिए 
विधि : 
  1. सबसे पहले ऊपर लिखी हुए न. 1 -8  सामग्री को  मिला ले और मिश्रण तैयार कर ले।  
  2. अब एक कड़ाई में तेल गरम करे और इस मिश्रण की टिक्की के आकर की गोल टिक्की बनाकर सुनहरा भूरा होने तक धीमी आंच पर तलेंगे और एक तरफ रख लेंगे। 
  3. अब हमने जो बर्गर लिए है उनको बीच में से काट लेंगे और तवे पर हल्का सा बटर डालकर गरम करेंगे 
  4. अब इसके अंदर टमाटर या पिज़्ज़ा सॉस लगाएंगे और फिर 
  5. सबसे पहले पत्ते लगाएगे और फिर टिक्की रखेगें और फिर प्याज,चुकंदर और टमाटर लगेंगे और 
  6. आखिर में इसमें चीज़ स्लाइसरखेंगे और फिर परोसेंगे
My Channel link for more recipes:
https://www.youtube.com/channel/UC6GHiQmKHloC_Wac7qhvvzg

Friday, January 19, 2018

SHAHI TUKDA | BREAD DESERT

SHAHI TUKDA

सामग्री: 
  1. ब्रेड स्लाइस -6
  2. चीनी -1कटोरी
  3. तेल - तलने के लिए
  4. पानी - 2 गिलास
  5. दूध - 1 किलोग्राम  
  6. केसर -1 चुटकी 2 चम्मच दूध में भीगा दे 
  7. इलायची पाउडर -1/2 चम्मच
  8. बादाम, पिस्ता कटा हुआ थोड़ा - सा

विधि :
  1. पहले ब्रेड के चारो किनारे काट के उनको त्रिभूज में काट ले
  2.  इसके बाद दूध को आधा रहने तक उबालेंगे और  थोड़ी सी चीनी मिला लेंगे और ठंडा होने के लिए रख देंगे।  
  3. अब चाशनी तैयार कर लेंगे चीनी और पानी मिलाकर 2 तार की चाशनी तैयार करेंगे 
  4. और  एक चम्मच दूध में केसर डालकर भीगने के लिए रख देंगे इसके बाद 
  5. अब एक पैन या कड़ाई में तेल गरम कर ब्रेड को तल लेंगे हल्का भूरा होने तक और उसके बाद
  6. अब हम इन तली हुए ब्रेड को चाशनी में डालकर तुरंत निकाल लेंगे और एक प्लेट में रखेंगे और ऊपर से  जो दूध गाड़ा किया हुवा है को भी डाल देंगे,और केसर वाला दूध भी इलायची पाउडर के साथ डालेंगे।
  7. और ऊपर से चाहे तो बादाम पिस्ता भी डाल सकते है।
  8. लीजिए साही टुकड़ा तैयार है।


MUTTON GRAVY WALA | MUTTON ROGAN JOSH | DRY MUTTON

MUTTON GRAVY WALA | MUTTON ROGAN JOSH | DRY MUTTON
( विडिओ के लिए यहाँ क्लिक करे )



मटन (मीट) घर पर कैसे बनाएं 


सामग्री :

  1. मीट -500 ग्राम 
  2. तेल - 1/2 कटोरी
  3. प्याज - 3 
  4. टमाटर - 4 
  5. तेजपत्ता -1 
  6. दालचीनी -2 
  7. लहसुन अदरक पीसा हुआ -1-1 चम्मच
  8. हरा धनियां कटा -4 चम्मच
  9. मसाले - धनियां पाउडर -2,मिर्चलाल -1,गरम मसाला -1 या मीट मसाला-2 ,-हल्दी -1/2 चम्मच
  10. पानी - इच्छानुसार 

विधि:


  1. सबसे पहले मीट को अच्छे से धो लेना है
  2. फिर एक कड़ाई में तेल गरम करें और तेजपत्ता,दालचीनी कटा प्याज,अदरक लहसुन पेस्ट और टमाटर डालकर भून लेंगे और
  3. और फिर सारे मसाले डालेंगे एक एक करके बस गरम मसाला आख़िर में डालना है। 
  4. अब इसके बाद मीट डालेंगे और उसे भी अच्छे से मसाले के साथ भून लेंगे और फिर पानी डालेंगे और प्रेशर कुकर में पकने के लिए उड़ाल देंगे और प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे और 8-10 सिटी आने पर गैस बंद कर देंगे लो हमारा गरमा ग्राम मीट तैयार है।

Thursday, January 18, 2018

PANEER GRAVY WALA



घर पर पनीर की सब्जी कैसे बनाएं

सामग्री:
  1. पनीर २०० ग्राम
  2. प्याज- 2
  3. टमाटर- 3
  4. पानी - 2  गिलास
  5. धनियापत्ती - 2 चम्मच
  6. लहसुन अदरक पिसा हुआ थोड़ा सा
  7. मसाले - धनियां/गरम मसाला/लालमिर्च पाउडर -1-1=चम्मच,हल्दी -1/2 चम्मच,नमक - स्वादानुसार

विधि:



  1. सबसे पहले पनीर को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे 
  2. इसके बाद प्याज लहसुन अदरक और टमाटर को भी पीस लेंगे और अब कड़ाई में तेल गरम करेंगे और उसमे सारा पिसा समान डालेंगे 
  3. और जब अच्छे से भून जाएं तो एक एक करके सारे मसाले डालेंगे और भूनेंगे 
  4. और फिर पनीर डालेंगे और आख़िर में पानी और नमक डालकर चलाएंगे और तीन मिनट तक ढककर पकाएंगे और बन जाने पर हरा धनिया डालकर परोसेंगे। 






Sunday, January 14, 2018

BLACK FOREST CAKE | COCOA CAKE | CHOCOLATE DELITE CAKE


(कृपया विडिओ के  यहाँ क्लिक करें )

BLACK FOREST CAKE

ब्लैक फारेस्ट केक घर पर कैसे बनाए 

सामग्री :
  1. मैदा -1 कटोरी
  2. चीनी - 3/4 कटोरी
  3. दूध -1कप
  4. चॉकलेट गलाकर  - 1/२ कटोरी 
  5. बेकिंग पाउडर -1/2 
  6. नमक -1/2 चम्मच
  7. कोको पाउडर-2 चम्मच
  8. टूटी फ्रुटी - 4 चम्मच
  9. ड्राइ फ्रूट्स - मनपसंद के थोड़े से
  10. मक्खन पिगला या रिफाइन तेल -1/2 कटोरी  
विधि: 
  1. पहले हम दो बर्तन लेंगे और उसमे से 
  2. पहले में  मैदे को छनी से छान  लेंगे  फिर 
  3. इसमें बेकिंग पाउडर,नमक और कोको पाउडर डालेंगे अब 
  4. इसके बाद दूसरे बर्तन में  चीनी और माखान को मिला लेंगे और पिघला हुए चॉकलेट डालेंगे और 
  5. अब धीरे धीरे दोनों सामग्री को मिला लेंगे और दूध भी मिला लेंगे और इस मिश्रण को एक ही दिशा में हिलाकर मिलाना है।  
  6. अब एक केक का बर्तन लेंगे और उसमे बटर पेपर लगाकर थोड़ा सा मैदा छीडक देंगे और अब मिश्रण को इसमें डाल देंगे ।
  7. अब आख़िर में ओवन को 180° सेंटीग्रेड पर गरम करके इस मिश्रण को 35-40 मिनट तक पकाएंऔर फिर थोड़ा ठंडा होने पर टुड़के करेंगे और परोसगे।



Saturday, January 13, 2018

HERBAL ENERGY DRINK | HERBAL TEA

( विडिओ के लिए यहाँ क्लिक करें )

हर्बल ड्रिंक/हर्बल चाय घर पर कैसे बने 


सामग्री: 

  1. पानी गरम - 1 गिलास 
  2. हल्दी - २-4 चुटकी 
  3. दालचीनी पीसी -8-10 चुटकी 
  4. निम्बू -1 
  5. शहद -1 चम्मच 
विधि :

  1. सबसे पहले पानी गरम करना है उसके बाद 
  2. एक कांच के गिलास लेना है उसमे पहले दालचीनी डालना है और फिर 
  3. पानी और इसको थोड़ा मिलाना है 
  4. और फिर इसमें हल्दी और शहद भी मिलाना है और 
  5. आखिर में इसमें निम्बू डालना है और हमारी एनर्जी ड्रिंक तैयार है।  

नोट : यह हर्बल ड्रिंक या चाय सुबह खली पेट पीना है और एक घंटे तक कुछ नहीं खाना।  


PATOD | PATRA | ARBI KE BHARVA PATTE | STUFFED TARO LEAVES

(विडिओ  के लिए यहाँ क्लिक करें )

अरबी के पत्तो के पतोड़ घर पर कैसे बनाए 



सामग्री :
  1. बैसन -1  कटोरी 
  2. तेल -२-4 चम्मच 
  3. अरबी के पत्ते - 8 
  4. नमक - स्वादनुसार 
  5. मसाले- हल्दी/ऐजवेंन -1/2 चम्मच ,चाट मसाला,लालमिर्च,गरम मसाला -स्वादानुसार  
विधि;
  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बैसन डालेंगे और फिर सारे मसाले डालकर घोल तैयार करेंगे।  यह घोल न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाड़ा होना चाहिए।  
  2. इसके बाद अब हम अरबी के पत्तो को धोकर सारा पानी निथार लेंगे और एक थाली में रखेंगे और बैसन का घोल लगा लेंगे और फिर  ऊपर दूसरा पत्ता रखेंगे और फिर उसमे भी बैसन घोल लगा लेंगे और फिर तीसरा पत्ता इसी तरह से एक और पत्ता रखकर इसको लपेट लेंगे और अब इन्हे स्टीम देनी है।  
  3. एक स्टीमर लेंगे और उसमे एक प्लेट में घी या तेल लगाकर रख देंगे और फिर 
  4. सारे पतोड़ इसमें उबालकर पका लेंगे कम से कम २0 मिनट और जब स्टीम निकल जाये तो 
  5. ठंडा होने पर इसको काट लेंगे छोटे छोटे आकर में अब 
  6. एक पैन में तेल डालकर गरम कर लेंगे और यह सारे टुकड़े उसमे डाल लेंगे और हल्का सा भून लेंगे और 
  7. निकल लेंगे और गरमा गरम दाल चावल या रोटी दाल के साथ परोसेंगे। 

Wednesday, January 10, 2018

DAALSEV | MIX MIXTURE

(विडिओ के लिए यहाँ क्लिक करें )

 दालसेव घर पर कैसे बने 


सामग्री :
  1. बेसन -1 कटोरी 
  2. तेल - तलने के लिए 
  3. ऐजवेंन -1/२ चम्मच 
  4. हल्दी -1/२ चम्मच 
  5.  मिर्च- 1 चम्मच 
  6. नमक - स्वादानुसार 
  7. चाट मसाला -1/२ चम्मच 

विधि :
  1. सबसे पहले हम एक बड़े कटोरे में  बेसन में सारे मसाले डालेंगे और 
  2. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूंध लेंगे और थोड़ी देर के लिए रख देंगे अब 
  3. इसके बाद हम एक कड़ाई में तेल गरम करेंगे और अब 
  4. एक साँचा लेंगे और उसमे बैसन डालेंगे और बंद कर देंगे इसके 
  5. बाद हम तेल में सांचे से  दालसेव बनाएंगे और जब कुरकुरे हो जायेगे तो  से  देंगे। 
  6. अब हमारी दालसेव है इसको परोसेंगे | 



Friday, January 5, 2018

MIX VEGETABLE MOMO

(विडिओ  के लिए  क्लिक करें )

सब्जियों  के मोमो घर पर  बनाएं
सामग्री:
  1. मैदा-1 कटोरी
  2. सब्जियां -प्याज-२ ,शिमलामिर्च-1, पत्तागोभी 8-10 चम्मच (चाहे तो और भी सब्जी दाल सकते है )
  3. मसाले - नमक,कालीमिर्च पाउडर,टमाटर ,चिली और सोया सॉस  - स्वादानुसार
  4. पानी - 1गिलास
  5. तेल - 1/2 कटोरी
विधि:
  1.  सबसे पहले मैदे में थोड़ा सा तेल डालना हैऔर मिलाना है।
  2. इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूंथना है और ढककर रख देंगे 10 मिनट के लिए।
  3. अब पहले पत्तगोभी को कद्दूकस के लेंगे और इसका पानी निचोड़ लेंगे और कटा प्याज , नमक और काली मिर्च पाउडर डाल देंगे और एक तरफ रख देंगे और अब अगर फिर से गिला लगे तो और पानी निकाल लेंगे। 
  4. अब मैदे के आटे की पूरी बैल लेंगे और इसमें हम सब्ज़ियों को भर देंगे और चारो तरफ से बंद कर देंगे।
  5. इसके बाद हम एक स्टीमर लेंगे उसमें पानी डालकर गरम करेंगे और 
  6.  जो हमने मोमोज बनाएं है उन्हें एक प्लेट  पर तेल लगाकर रख देंगे और 15-20 मिनट तेज आंच पर पकने के लिए रख देंगे। 
  7. जब 15-20 मिनट हो जायेंगे तो गैस बंद के देंगे और इन्हें अब हम हल्का सा फ्राई करेंगे। एक पैन लेंगे और उसमे तेल डालेंगे और फिर कटी सब्जियां डालकर भून लेंगे और फिर थोड़ा टमाटर, सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालेंगे और सारे मोमोस उसमे दाल देंगे और थोड़ी देर के लिए भूनेंगे और  और गरमा गरम लालमिर्च की चटनी के साथ परोसेंगे।



GAJER KA HALWA


विडिओ के लिए यहाँ ऊपर CLICK करें 

गाजर का हलवा घर पर कैसे  बनाये 


सामग्री :
  1. गाजर - 1 किलोग्राम 
  2. चीनी -३०० ग्राम  
  3. दूध -1 किलोग्राम फुल क्रीम (अगर मलाई नहीं है तो २ किलोग्राम दूध लगेगा)
  4. मलाई - 1 कटोरी 
  5. ड्राई फ्रूट - काजू,किसमिश,बादाम आदि 
  6. घी - २-4 चम्मच 

विधि:
  1. सबसे पहले गाजर को कद्दूकस क् लेंगे और अब एक 
  2. कड़ाई गरम करेंगे और उसमे घी डालेंगे  और जैसे ही गरम हो जाए उसमे गाजर डालकर भुनना है। 
  3. अब जब गाजर का पानी सुख जाए तो इसमें चीनी डालनी है और थोड़ी देर और पकाना है फिर इसमें  दूध और मलाई डालकर धीरे धीरे पकाना है और जब तक दूध सुख न जाए इसको धीमी आंच पर पकाना है और कलछी से  चालाते रहना है और अंत में सारे ड्राई फ्रूट डाल देंगे और  
  4. जब सारा सामान अच्छे से मिल जाए तो गैस बंद कर देना है. /////
  5. अब गरमा गरम परोसे।  










Veg.Kathi Roll Recipe Hindi | Mix Veg.Roll | Nutrella Veg.Roll | Soya-Veg. Roll

(विडिओ के लिए उऊपर क्लिक करें )
VEG KATHI ROLL RECIPE

सब्जियों का काठी  रोल घर पर कैसे  बनें 


सामग्री :
  1. आटा  - 1 कटोरी
  2. मैदा-1/2 कटोरी  
  3. सब्जियां - शिमलामिर्च,टमाटर,प्याज,चुकुन्दर 
  4. भीगे सोया चंक्स - 1 /2 कटोरी 
  5. तेल-4 -6 चम्मच 
  6. नमक,कालीमिर्च- स्वादानुसार 
  7. सोया,चिली, टमाटर और पिज़्ज़ा सॉस मिक्स कर  लेंगे   -1 /२ कटोरी 
  8.  म्यूनिसे स्वादानुसार  
विधि: 
  1. सबसे पहलेआटा और मैदा मिक्स करेंगे और इसमें नमक और थोड़ा सा आयल मिला लेंगे उसके बाद इसमें पानी डालकर  आटा गूँथ लेंगे और 10  मिनट तक ढककर रख देंगे और फिर 
  2. अब हम सब्जी पका  लेते है.  एक पैन गरम करेंगे और इसमें तेल डालकर प्याज डलेंगे और भून लेंगे 
  3. इसके बाद इसमें थोड़ा सा लहसुन अदरक का पेस्ट डालेंगे और फिर 
  4. इसमें शिमलामिर्च डालेंगे और अंत में इसमें टमाटर,चिली और सोया सोस डालेंगेऔर ठंडा होने के लिए रख देंगे। 
  5. अब हम रोटियां बैल लेंगे और पका लेंगे तवे पर।  जब रोटी पक जाये तो
  6.  इसमें टमाटर और पास्ता का सौस लगाना है और थोड़ी म्यूनिसे भी लगा लेंगे और ऊपर से यह सब्जी का मिक्सचर डालेंगे और इसके साथ ही इसमें गोल लछे  में  कटा प्याज और चुकुन्दर भी  डालेंगे और  चाहे तो म्योनीज और डालकर गरमा गरम परोसे।  


Wednesday, January 3, 2018

PANEER KA PARANTHA

PANEER KA PARANTHA
(विडिओ के लिए उपर क्लिक करें )

पनीर पराँठा घर पर कैसे बनाएं 



सामग्री : 

  1. पनीर -२०० ग्राम 
  2. अाटा  -1  कटोरी 
  3. पानी -२ गिलास 
  4. तेल या घी - जरुरत अनुसार 
  5. मसाले - नमक, चाट मसाला, लाल या काली मिर्च -ा स्वादानुसार 
  6. प्याज - 1 बड़ा 
  7. धनियापत्ती -3-4 चम्मच

विधि:

  1. सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लेंगे और इसमें कटा प्याज और धनियापत्ती डालेंगे और एक तरफ रख देंगे। 
  2.  इसके बाद हम आटा में थोड़ा नमक,तेल और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अाटा गूंथ लेंगे और ढककर रख देंगे अब 
  3. हम आते के  गोले बना लेंगे और इसको चकले में रखकर बेलन से बेलेंगे और इसमें 
  4. पनीर की फिलिंग भर देंगें और बंद कर देंगे उसके 
  5. एक तवा गरम करेंगे और उसमे यह परांठा बनाने के लिए डालदेंगें और 
  6. दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर गरम गरम परोसेंगे चटनी आचार के साथ।  

KHANDVI (GUJARATI DISH)

(विडिओ के लिए यहाँ क्लिक करें )
खांडवी घर पर कैसे बनाएं 

सामग्री :
  1. बैसन -1 कटोरी
  2. सरसो दाने-2चम्मच
  3. हल्दी,ऐजवन  -1 /2 चम्मच 
  4. धनियां पत्ती- चम्मच
  5. कर्रीपत्ता -10-12
  6. तेल -2-4 चम्मच
  7. चीनी पिसी -2-4 चम्मच
  8. दही -1 कटोरी
  9. पानी - 1 गिलास
  10. नारियल या पनीर  कद्दूकस किया हुआ थोड़ा सा
  11. नमक - स्वादानुसार
विधि: 
  1. सबसे पहले चीनी को  पानी में मिलाकर रख लेंगे और 
  2. अब हम एक बड़े बर्तन में बेसन को छन्नी से छान लेंगे और उसमे 
  3. अब हल्दी और नमक मिलाएंगे और फिर दही डालेंगे और अच्छे से मिला लेंगे और 
  4. फिर इसमें ऐजवन भी डाल देंगे और अगर घोल गाड़ा लगे तो इसमें थोड़ा पानी मिला लेंगे और 
  5. अब इसको पकाना है।  
  6. एक गहरा बर्तन गरम करेंगे और यह घोल उसमे दाल देंगे और अच्छे से पका लेंगे जब तक पानी सुख न जाय  इसके बाद 
  7. ठण्डा हो जाय तो इसको एक थाली में घी लगाक्रर जल्दी से उसमे फैला देंगे और  सूखने के लिए रख देंगे और धनियापत्ती भी डाल देंगे।  
  8. अब हम तड़का तैयार करेंगे।  
  9. एक कलछी में तेल डालकर उसमे सरसो और कड़ीपत्ता डालेंगे और फिर खांडवी जो फैला राखी है उसको  से काट लेंगे लंबाई में और मोड़ लेंगे उसके बाद यह तड़का डालना है.

Tuesday, January 2, 2018

MIX VEGETABLE PAKODE

मिलिझुली सब्जियों के पकोड़े घर पर कैसे बनाएं


सामग्री :
  1. सब्जियां - 1 गोभी,2 आलू, 1बैंगन,1 प्याज,पालक थोड़ा सा
  2. लहसुन अदरक पिसा हुआ -1 चम्मच
  3. मसाले- हल्दी 1/2,लाल मिर्च 1,चाट मसाला 1 चम्मच,नमक स्वादानुसार 
  4. बेसन - 1-2कटोरी
  5. हरा धनियां - 4चम्मच, हरिमिर्च 2
विधि: 
  1. सबसे पहले सारी सब्जियों को धोकर छोटा छोटा काटना है।
  2. इसके बाद बैसन में सारी सब्ज़ी डालेंगे और सारे मसाले और 
  3. थोड़ा थोड़ा पानी मिलाएंगे और घोल तैयार कर लेंगे।
  4. अब इसके बाद एक कड़ाई में तेल गरम करेंगे और
  5. अब घोल के सारे पकोड़े बनाएंगे और तल लेंगे
  6. और गरमा गर्म हरी और लाल चटनी के साथ परोसेंगे।

Monday, January 1, 2018

AANVLE KI SUBJI YA ACHAR(GOOSEBERRY)


आँवला की सब्जी या अचार घर पर कैसे बनाएं 


सामग्री :
  1. आवंला -200ग्राम
  2. ऐजवेंन - 1 चम्मच 
  3. तेल -1 -2 चम्मच 
  4. मसाले - लालमिर्च-1,चाट मसाला -1,नमक- 1 चम्मच,हल्दी-थोड़ी सी   
विधि ;
  1. सबसे पहले आंवलो को धोकर पानी सूखा लेंगे  उसके बाद 
  2. कड़ाई में तेल गरम  करेंगे और फिर
  3. ऐजवेंन का तड़का लगाएंगे और फिर  
  4.  इसमें सारे आंवले डालेंगे और  ऊपर से मसाले भी डाल देंगे और ढक्कन लगाकर करीब  10 मिनट तक पकायेगे। यह पकते समय फटने चाहिए।  
  5. यह हमारे आंवले बनकर तैयार है।  इनको एक कांच  बर्तन  में भरकर रख सकते है।